विदेशों में भी धूम मचा रही है ऋषिकेश की ये डिजाइनर
(ऋषिकेश) उत्तराखंड में कई ऐसी कहानियां हैं जिन्होने अपनी हिम्मत के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।आज की हमारी कहानी भी एक ऐसी ही लड़की है जिसने कम उम्र में डिजाइनिंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाया है।
ऋषिकेश की रहने वाली 23 साल की एश्वर्या बेलवाल मूल रुप से टिहरी की रहने वाली है। ऋषिकेश से शुरुआती...
बदरीनाथ यात्रा: तिमुंडिया पूजन चार मई को
गोपेश्वर, चमोली जिले के जोशीमठ में बदरीनाथ धाम यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए तिमुंडिया पूजन का आयोजन चार मई किया जायेगा। साथ ही गरुड़ छाड़ का आयोजन कपाट खुलने के तीन दिन पहले सात मई को होगा।
धार्मिक परंपरा के अनुसार हक-हकूक धारियों स्थानीय लोगों के पूजा के बाद तिमुंडिया वीर चावल, गुड़ आदि का भोजन प्रसाद ग्रहण...
देहरादून सर्राफा बाजार में सोना-चांदी नरम
देहरादून,सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को देहरादून सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये तो चांदी की कीमतों में दो सौ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में आभूषण कारोबारियों की खरीददारी कम पड़ने के चलते बाजार में नरमी का असर बना हुआ है।
देहरादून सर्राफा बाजार खुलते ही महंगी धातु सोने-चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई।...
आपातकालीन सेवा-108 के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
देहरादून, नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर आपातकालीन सेवा-108 और खुशियों की सवारी के कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।, बुधवार को सभी कर्मचारी भीख मांगकर आंदोलन करेंगे।
परेड ग्राउंड स्थित धरना...
पत्रकार बनेंगे रणवीर
मुंबई, रणवीर सिंह बालीवुड के उन सितारों में से हैं, जिनके साथ मीडिया के रिश्ते सहज रहते हैं। रणवीर सिंह मीडिया के कैमरों को देखें या फिर किसी पत्रकार से मिलें, वे हमेशा बहुत ही खुशमिजाज मूड में नजर आते हैं। अब रणवीर सिंह को लेकर जानकारी मिल रही है कि पहली बार वे कैमरे के सामने एक पत्रकार...
नेपाली मूल के धामी बहादुर निस्वार्थ भाव से कर रहे गोसेवा
गोपेश्वर, नेपाली मूल के धामी बहादुर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। न प्रचार की सोच न कुछ पाने की ललक, न ही किसी से कोई सहायता, फिर भी निस्वार्थ भाव से पशुओं की सेवा में लगे हैं। धामी 45 साल पूर्व यहां मजदूरी करने आये, एक दो बार नेपाल भी गए। अब पिछले लगभग 20 वर्षों से यही...
पेन-इंडिया के बच्चों ने दिया ‘अतिथि देवो भव:’ का संदेश
डोईवाला- आगामी सात मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा सीजन औपचारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। भानियावाला स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों ने उत्तराखंड के विभिन्न तीर्थ स्थलों को मनचाहे रंगों से उकेरकर ‘अतिथि देवो भव:’ का संदेश दिया।
पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से भानियावाला में संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया...
अटरिया मेले में पूरी होती है मनोकामना
ऊधमसिंहनगर, ग्राम जगतपुरा स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में लगने वाले मेले का उत्तराखंड के इतिहास में अलग ही महत्व है। आज आपको बताएंगे रुद्रपुर में लगने वाला माँ अटरिया देवी का क्या और क्यो है महत्व?
राजा महाराजाओं के समय में जब मुग़ल साम्राज्य द्वारा मंदिरों की अनदेखी कर उनका वशीकरण किया जा रहा था, तो मुगल साम्राज्य द्वारा इस...
स्वीडन की आनंदा हिमानी पहाड़ी बच्चों को सिखा रही संस्कृत
(उत्तरकाशी) स्वीडन की न्यूरोलॉजिस्ट साधिका उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गौरसाली में 100 से अधिक छात्रों को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण दे रही हैं। साधिका का कहना है कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी होने के साथ साइंटिफिक भाषा भी है। इसलिए वह भारतीय संस्कृति भाषा की प्रचारिका बनी हैं। भारत की संस्कृति और संस्कृत भाषा...
बैंगलोर में पहाड़ी संस्कृति से रुबरु कराएगा ”पहाड़ी कनेक्ट” कार्यक्रम
बेंगलुरु, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के युवा देश से लेकर विदेश के कोने-कोने में हैं। लेकिन उनकी अपने राज्य से दूरी उन्हें अपने राज्य के लिए कुछ भी अलग करने से दूर नही कर पाती। ऐसे ही अपनी बोली भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी उत्तराखण्डी समुदाय, बेंगलुरु एक बार फिर सामने आया है। उत्तराखंड महासंघ बेंगलुरु ने अपने दो...


























































