आज खुलेंगे गंगोत्री के कपाट
उतरकाशी, हिमालय की गंगोत्री घाटी गंगा के जयकारों से गूंज उठी। गंगा के शीतकालीन निवास व मायके मुखवा से सोमवार दोपहर सवा बारह बजे गंगा के उद्घोष के साथ गंगा की भोग मूर्ति व डोली गंगोत्री के लिए रवाना हुई। मंगलवार यानी आज गंगोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। मंगलवार को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे।...
दलित युवक मौत मामले की रिपोर्ट लेने को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भेजेगा टीम
देहरादून, टिहरी जिले के दलित युवक जीतेन्द्र दास के मौत मामले में सोमवार को भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के नेतृत्व में तीन सदस्यी प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मिला। आयोग की वरिष्ठ सदस्य ज्योतिका कालरा को टिहरी के जीतेन्द्र दास की पिटाई से हुई मौत/हत्या की जांच का आग्रह किया है।
प्रतिनिधिमंडल में सर्वोच्च न्यायालय के...
समायोजित करने की मांग पर अड़े आपातकालीन एंबुलेंस सेवा कर्मी
देहरादून, नई कंपनी में समायोजित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे आपातकालीन-108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारी परेड ग्राउंड धरना स्थल पर अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। उत्तराखंड 108 एवं केकेएस फील्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं...
लाहौरी ट्रेन में जीआरपी व आरपीएफ ने पकड़ा लाखों का सोना और नकदी
हरिद्वार, जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने लाहौरी ट्रेन में चेकिंग के दौरान रविवार देर रात दो व्यक्तियों के पास दो किलो 58 ग्राम सोने सहित 10 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है, दोनों पिता-पुत्र अमृतसर निवासी बताए जा रहे है।
आतंकी हमले की धमकी के चलते इन दिनों स्टेशन व यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी व आरपीएफ...
एवेंजर्स एंडगेम की कमाई 300 करोड़ के पार
मुंबई, रिलीज के दूसरे वीकंड में हालीवुड की फिल्म ऐवेंजर्स एंडगेम ने 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करते हुए एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया, रविवार तक ये फिल्म 312 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। एवेंजर्स सीरिज की अंतिम फिल्म कही जाने वाली एंडगेम ने दूसरे सप्ताह में मजबूत शुरुआत करते हुए शुक्रवार को 12.50...
चुनावी चर्चा- ये मोती कहां छूट गया
मुंबई, चुनावों के मौसम में अलग अलग राजनैतिक पार्टियों में फिल्मी सितारों का आना अब एक आम बात होती जा रही है। इन चुनावों में जहां कांग्रेस पार्टी में रंगीली कन्या उर्मिला का रंग चढ़ा, तो भारतीय जनता पार्टी को इन चुनावों के लिए सनी का ढाई किलो का हाथ मिल गया। दोनों ही सितारों को पार्टी ने चुनावी...
दलित हत्या मामले में पुलिस ने की तीन गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
उत्तराखंड के टिहरी जिले में उच्च जाति के कुछ लोगों ने शादी समारोह में कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर एक दलित युवक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की, जिसकी उसकी मौत हो गई।
मृतक जितेंद्र दास (23) के परिवार का कहना है कि 26 अप्रैल को नैनबाग तहसील में उस पर हमला किया गया क्योंकि उसने उच्च...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के निरीक्षण को दल रवाना
गोपेश्वर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की चार सदस्यीय टीम फूलों की घाटी के निरीक्षण के लिये रविवार को रवाना हो गई है। टीम घाटी में बर्फबारी से हुए नुकसान, पैदल रास्तों की क्षति और यात्री सुविधाओं का जायजा लेगी। दल की रिपोर्ट के बाद घाटी में सुविधाएं जुटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून...
यातायाज जाम से कराह उठा ऋषिकेश शहर
ऋषिकेश, ऋषिकेश शहर में रविवार का दिन यातायात जाम के नाम रहा। शहर में तमाम प्रमुख मार्गोें पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे खुलवाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। आसमान से बरस रही आग के बीच आज ट्रैफिक जाम ने शहरवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को दिनभर बुरी तरह से...
हिल पेट्रोलिंग दस्ता यात्रा मार्ग पर रखेगा पैनी नजर
रुद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के नौ स्थानों पर पुलिस सहायक केन्द्र स्थापित कर लिए गए हैं तो वहीं हिल पेट्रोलिंग यूनिट (एचपीयू) के जरिए यात्रा राजमार्गों पर हर समय पैनी नजर रखी जा रही है। इससे राजमार्गों पर होने वाली समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जा सके।
आगामी नौ...


























































