Page 698

ऋषिकेश में शैक्षिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत

ऋषिकेश, उत्तराखंड शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हिमालयन मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट रिसोर्स इंस्टीट्यूट ने टी एच डी सी सेवा के साथ निभाए शैक्षिक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें शिक्षा में रचनात्मकता एवं नवाचार विषय पर आयोजित कार्यशाला में आईआईटी रुड़की के प्रबंध विभाग के डॉक्टर विनय शर्मा एवं डॉ रजत अग्रवाल ने शिक्षा में रचनात्मकता एवं नवाचार...

बदरीनाथ धाम में अधिकारियों में उपजे विवाद ने पकड़ा तूल

बदरीनाथ
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में उपजिलाधिकारी और मुख्य कार्याधिकारी के बीच उपजे विवाद के बाद अब मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर बदरीनाथ धाम में डेढ घंटे तक मंदिर में धार्मिक प्रक्रियाओं के बंद होने से धर्मावलंबियों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं मंदिर समिति के कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये के चलते शुक्रवार को...

बदला मौसम का मिजाज, हरिद्वार में बूंदाबांदी से लुढ़का पारा

यूनिफॉर्म
हरिद्वार। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए गंगा के तट पर लोगों का सैलाब उमड़ा हुआ है लेकिन शुक्रवार को तीर्थनगरी में मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान...

टिहरी में इस बार रानी की जीत से टूटू बड़ा मिथक

Hattrick on tehri seat after 2019 victory
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर पांचों लोकसभा सीट पर कमल खिला। इसके साथ ही टिहरी लोकसभा की सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने तीसरी बार जीतकर हैट्रिक लगाई। उन्होंने एक मिथक को भी तोड़ा है जो अब तक चला आ रहा था। माला राज लक्ष्मी शाह ने तीसरी बार जीत कर मिथक को तोड़ दिया है। माला राज लक्ष्मी...

बीच बाजार श्रमिक को लगाई आग

रुद्रपुर,मैन बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने एक श्रमिक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि श्रमिक युसूफ अली गांधी पार्क के पास एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था कि इसी दौरान एक युवक इरशाद ने यूसुफ के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के...

पंजाबी फिल्म ‘शाडा’ के दूसरे पोस्टर में घोड़े की सवारी कर रहे दिलजीत और नीरू

नई दिल्ली, पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री नीरू बाजवा की लीड भूमिकाओं से सजी बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म ‘शाडा’ का पहला पोस्टर जारी होने के कुछ ही दिनों बाद दूसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि लगन के दिनों में जहां आमतौर पर दूल्हा अपनी शादी के दिन घोड़े की सवारी करता है, वहीं ‘शाडा’...

जीएसटी लागू करने वाली सरकार को दोबारा मिली सत्ता

GST reinstated government again in power
नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। आम चुनाव 2019 के अधिकांश नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों के बाद यह साफ हो गया है कि देश में मोदी मैजिक कायम है। इस बार मोदी लहर नहीं सुनामी चली, जिसमें विपक्ष बह गया। भाजपा ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा के...

भारत ने ईरान से बंद किया कच्चा तेल खरीदना

India stopped export of crude oil from iran
नई दिल्ली/वाशिंगटन।भारत ने अपने पुराने सहयोगी ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त होने के बाद भारत ने यह निर्णय लिया है। अमेरिका में भारत के राजदूत ने हर्षवर्धन श्रृंगला यहां यह जानकारी दी। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को...

रॉबर्ट वाड्रा की हिरासत के लिए ईडी ने दाखिल की हाईकोर्ट में याचिका

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी रॉबर्ट वाड्रा को निचली कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी ने वाड्रा की हिरासत की मांग की है। पिछले 1 अप्रैल को निचली अदालत ने वाड्रा को अग्रिम जमानत दी थी। वाड्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट...

सुनील शेट्टी की कन्नड़ फ़िल्म

मुम्बई, सुनील शेट्टी पहली बार कन्नड़ फ़िल्म में काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी।कन्नड़ फ़िल्म का पोस्टर जारी करते हुए सुनील शेट्टी ने इस अनुभव को शानदार बताया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान मिली सुविधाओं को लेकर टीम के प्रति आभार जताया। इस फ़िल्म में सुनील शेट्टी विलेन के रोल में बताए जाते हैं। जबकि हीरो...