सुनील शेट्टी की कन्नड़ फ़िल्म

0
428

मुम्बई, सुनील शेट्टी पहली बार कन्नड़ फ़िल्म में काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी।कन्नड़ फ़िल्म का पोस्टर जारी करते हुए सुनील शेट्टी ने इस अनुभव को शानदार बताया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान मिली सुविधाओं को लेकर टीम के प्रति आभार जताया। इस फ़िल्म में सुनील शेट्टी विलेन के रोल में बताए जाते हैं। जबकि हीरो के रोल में प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता सुदीप हैं।

सुनील ने अपनी पोस्ट में सुदीप की तारीफ करते हुए उनको बेहतरीन इंसान बताया। पालीवान नाम की इस फ़िल्म का निर्देशन कृषणा ने किया है। ये फ़िल्म।इस साल के आखिरी तक रिलीज होगी। इधर सुनील शेट्टी ने ये संकेत भी दिए हैं कि इस साल के अंत तक हेराफेरी 3 शुरू होगी और संभवतः प्रियदर्शन ही इसका निर्देशन करेंगे। इसी साल सुनील शेट्टी के बेटे अहान की लॉन्चिंग फ़िल्म शुरु हो रही है।

मिलन लथुरिया के निर्देशन में बनने जा रही इस फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला की कंपनी कर रही है और तारा सुतारिया इसकी हीरोइन हैं। तारा सुतारिया की पहली फ़िल्म द स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2 पिछले दिनों रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ये औसत कारोबार ही कर सकी।