Page 679

भारतीय क्रिकेट के युवराज ने लिया संन्यास

Yuvraj singh contemplating retirement from international cricket
मुम्बई, भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ष 2011 में क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। युवराज ने मुम्बई में एक प्रेस वार्ता कर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि मैंने कभी हार नहीं मानी। इसके साथ ही उन्होंने कहा...

पारा चढ़ते ही पर्यटकों से खचाखच भरे नैनीताल और मसूरी

पर्यटन
(देहरादून) उत्तर भारतीय मैदानों में बढ़ रही गर्मी के कारण, उत्तराखंड के दो सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन, नैनीताल और मसूरी, पर्यटकों की भारी संख्या से खचाखच भरे हुए हैं। नैनीताल में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां प्रशासन ने हर बार की तरह इस बार भी शहर में पार्किंग फुल होेते ही हिल स्टेशन के बाहर पर्यटकों को रोकने का फैसला...

रणवीर-दीपिका फिर से परदे पर

मुंबई,  कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है कि पति-पत्नी की ये जोड़ी एक बार फिर परदे पर होगी। 1983 में पहली बार क्रिकेट का विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम पर बन रही इस फिल्म में रणवीर...

दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई

हरिद्वार, पुलिस के कई बार कहने के बावजूद भी रूड़की के मंडी व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने में कोई उत्सुकता नहीं दिखा रहे है। ऐसे में पुलिस अब मंडी व्यापारियों को रिमाइंडर भेजने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि, "पुलिस ने व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से अपील की थी कि वो अपनी...

लग्जरी गाड़ी में लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

two arrested with liquor
(ऋषिकेश) एसएसपी के आदेशानुसार,एसपी देहात और डीएम ऋषिकेश के नेतृत्व मे ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एव शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम अवैध शराब की तस्करी व बिक्री करने वालों की धरपकड़ के चलते चंद्रभागा पुल पर थी। सोमवार की सुबह पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक...

सप्ताह में सोना 500 और चांदी में 770 रुपये की तेजी

नई दिल्ली, अन्तरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत बढ़ने से घरेलू बाजार में भी इनके दाम लगातार दूसरे सप्ताह बढ़े हैं। समाप्त हुए सप्ताह में सोना 500 रुपये की साप्ताहिक तेजी के साथ 33,620 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 770 रुपये की बढ़त के साथ 38,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क के सर्राफा बाजार से...

मानसून से पहले रामगंगा बांध को लेकर चेतावनी जारी

कालागढ़/पौड़ी, कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध में वर्षाकाल के दौरान बाढ़ की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने बाढ़ चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने यूपी के चार मंडलों सहित सात जनपदों के प्रशासनिक तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से रामगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में सतर्कता बरतने को कहा है। कालागढ़ रामगंगा बांध के अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल द्वारा जारी बाढ़ चेतावनी में यूपी के...

महाकुंभ के लिए 16 जून को अखाड़ा प्रमुखों से मिलेंगे सीएम त्रिवेंद्र

हरिद्वार,  उत्तराखंड सरकार ने 2021 में होने वाले महाकुंभ की तैयारी को लेकर कमर कस ली है। वहीं, सभी साधु-संत भी अपनी तैयारियों में जुटे हुए है। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर 15 जून को सभी अखाड़े हरिद्वार में एक बैठक करेंगे। इसके बाद 16 जून को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेंगे। 2021 में होने वाला महाकुंभ न...

तीर्थयात्रियों को राज्य में आने का आह्वान कर व्यवस्था करना भूली सरकार

मसूरी
गोपेश्वर,  राज्य में चारधाम की यात्रा चरम पर है, लेकिन चारधाम यात्रा मार्गों पर शासन और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं। जिससे राज्य के पर्यटन और तीर्थाटन की छवि प्रभावित हो रही है। यह बात कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने पत्रकारों से वार्ता में कहीं। मैखुरी ने कहा...

वीकेंड पर पैक हुआ हरिद्वार, घंटों धूप में तपने को मजबूर पर्यटक

हरिद्वार, वीकेंड और गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए लोग भारी संख्या में हरिद्वार आ रहे है। जिसे शहर की सड़कों और नेशनल हाईवे पर देखा जा सकता है। शनिवार को हरिद्वार में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को जाम से दो-चार होना पड़ा। इसके साथ ही रविवार को भी हालात कुछ ऐसे ही रहे।...