सप्ताह की फिल्म कबीर सिंह
मुंबई, इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही कबीर सिंह इस साल की शाहिद कपूर की पहली रिलीज होगी। पिछले साल वे बत्ती कम मीटर चालू और उससे पहले रंगून में नजर आए थे और दोनों ही फिल्मों को बाक्स आफिस पर कोई बड़ी सफलता नहीं मिली थी।
शाहिद की ये फिल्म तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का अधिकारिक हिंदी रीमेक...
अर्जुन पटियाला का ट्रेलर लांच
मुंबई, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म अर्जुन पटियाला का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लांच हो गया। रोहित जुगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति का किरदार एक टीवी पत्रकार का बताया जाता है। वे इससे पहले अपनी पिछली फिल्म लुकाछुपी में भी टीवी पत्रकार बन चुकी हैं। इसके अलावा वे...
मसूरी विधायक ने विकास कार्यों की ली जानकारी
देहरादून, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्माण कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें सुविधा प्रादान की जाए।
विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा...
आरआईएमसी में दाखिले के लिए काउंटडाउन शुरू
देहरादून, राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के जुलाई-2020 सत्र में दाखिले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रवेश परीक्षा एक व दो दिसम्बर को होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है।
देहरादून की मुख्य शिक्षाधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने बताया कि, "आरआईएमसी में दाखिले के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। संस्थान में केवल छात्रों के लिए ही...
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
नॉटिंघम, ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने विश्व कप के 26वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार 166 रन की शतकीय पारी खेल रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी है। यह शतक वॉर्नर के कैरियर का 16वां शतक हैं। इसी के साथ वॉर्नर ने एकदिनी क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16 शतक लगाने के भारतीय...
फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग में पोज देते अमिताभ बच्चन
लखनऊ, बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग के दूसरे दिन महमूदाबाद पैलेस में व्यस्त रहे। दूसरे दिन महानायक का पोज फोटो शूट किया गया। इसके बाद ही महमूदाबाद पैलेस में श्री बच्चन का एक सीन पूरा किया जाएगा। जिसमें अमिताभ मकान मालिक की भूमिका रहने वाले हैं।
गोमती नगर स्थित पांच सितारा होटल हयात में...
ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर मतदान चार जुलाई को
हरिद्वार, जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने गुरुवार को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में जनपद हरिद्वार के विकास खण्डों के अंतर्गत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त पदों, स्थानों पर (जो किसी न्यायालय से स्थगन आदेश से बाधित न हों) उप निर्वाचन शीघ्र कराया जाना आवश्यक है। इस संदर्भ...
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
देहरादून। जिले के थाना डोईवाला क्षेत्र में स्थित सतनाम ढाबे के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इकराम (32) पुत्र रफीक निवासी धनपुरा लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
चमोली एसआई शांति प्रसाद ने बताया कि इकराम ट्रक चालक था। वह सतनाम ढाबे पर अपना वाहन...
विश्व कप : प्रशिक्षण सत्र के दौरान चोटिल हुए विजय शंकर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर बारिश से प्रभावित प्रशिक्षण सत्र के दौरान चोटिल हो गए। बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक यॉर्कर गेंद शंकर के पैर की उंगलियों पर लगी,जिसके बाद शंकर को दर्द से कराहते हुए देखा गया। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार उनकी चोट गंभीर नहीं है।
बता दें...
ऋतिक की बहन ने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए
मुंबई। ऋतिक रोशन के परिवार का संकट एक नए मोड़ पर जा पंहुचा है, जहां उनकी बहन सुनैयना परिवार के खिलाफ खड़ी नजर आ रही हैं। सुनैयना को लेकर पहले कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में रोशन परिवार के खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे, जिनमें कहा गया था कि परिवार सुनैयना के साथ मारपीट...


























































