आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, चार घायल

0
422
पौड़ी
File Photo
उत्तरकाशी। जिले के प्रखंड मोरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।
घटना मोरी ब्लाक के रेक्चा गांव की है, जहां गुरुवार देर शाम को आकाशीय बिजली गिरने से गांव की 35 वर्षीय गीता देवी पत्नी दफ्तर सिंह की मौत हो गई। जबकि रायलाल पुत्र प्रताप सिंह, राणी देवी पत्नी लायबर सिंह, ज्ञान सिंह और चंदन सिंह घायल हो गये। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र के अनुसार घटना की सूचना पर शुक्रवार सुबह राजस्व टीम को मौके पर रवाना हो गई है।