मसूरी विधायक ने विकास कार्यों की ली जानकारी

0
462
देहरादून, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्माण कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें सुविधा प्रादान की जाए।
विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 6 दून विहार में राज्य योजना मद की 219 लाख की लागत से बनने वाले अंजली डेरी से अंसल ग्रीन वैली तक सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान बैठक में उन्होंने क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी के समाधान के लिए अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कारण यदि स्थानीय लोगों के घरों में बारसाती पानी जा रहा है तो सड़क को खोदकर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या हो हल करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है तो कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। विधायक जोशी ने कहा कि चौड़ीकरण के दौरान जिन स्थानों पर विद्युत खम्बे बीच में आ रहे हैं उन्हें तत्काल हटवाया जाए।
उन्होंने विभागों से आपसी तालमेल के साथ निर्माण कार्यो को पूर्ण करने तथा जनसमस्याओं को हल करने की बात कही।  जलसंस्थान के ईई को निर्देशित किया कि जलनिगम द्वारा कार्य पूर्ण किये जाने के बाद सीवर लाईन योजना को तत्काल अधिग्रहित किया जाए। विधायक जोशी ने जलनिगम को निर्देशित करते कहा कि पेयजल की समस्या हो हल करने के लिए ओवरहेड टैंक एवं नलकूप निर्माण के लिए आगणन तैयार किया जाए।