Page 653

108 सेवा के 717 पूर्व कर्मचारियों पर खड़ा हुआ रोजगार का संकट

villagers are not able to take advantage of 108 due to lack of connectivity problem
देहरादून, 108 सेवा के 717 पूर्व कर्मचारियों के लिए कहीं से भी उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही। इन कर्मचारियों ने सीएम के जनता दरबार कार्यक्रम में उनसे मुलाकात करनी चाही। लेकिन, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। काफी देर तक कर्मचारियों के मान-मनोव्वल पर एक महिला कर्मचारी को सीएम से मिलने दिया गया। हालांकि, कोई ठोस आश्वासन...

एम्स में नवजात शिशुओं की देखभाल के तरीके बताए

ऋषिकेश,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)  में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से नवजात शिशु त्वचा देखभाल पर आधारित राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यभर से करीब 109 नर्सिंग ऑफिसर्स, एनएस, नर्सिंग ट्यूटर ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में टीएनएआई के विशेषज्ञों ने शिशुओं की बेहतर...

एक सप्ताह में शिकायतों पर कार्यवाही सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

देहरादून,  जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं पर सात दिन के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बिजली के झूलते तारों को अविलम्ब ठीक किया जाए। ऐसे सभी अतिक्रमणों को हटाना सुनिश्चित किया जाए, जिनके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही हो। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

काशीपुर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हालांकि अपनी शुरुआती जांच में इसे संदिग्ध मौत मान रही है और...

नीरव मोदी को फिर लगा झटका, सिंगापुर में एक और बैंक अकाउंट सीज

नई दिल्ली। लंदन की जेल में बंद नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ईडी की मांग पर सुनवाई करते हुए सिंगापुर हाईकोर्ट ने नीरव मोदी के बैंक अकाउंट को सीज करने का आदेश दिया है। सिंगापुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बैंक अकाउंट सीज किए गए हैं। दरअसल...

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा का मुख्यमंत्री चार को करेंगे शुभारंभ

देहरादून। श्रीराम मन्दिर समिति की ओर से जगन्नाथ मन्दिर पुरी, ओडिशा की तर्ज पर दून में 22वीं श्रीगुंडिचा यात्रा चार जुलाई को निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रथ खिंचकर करेंगे। यात्रा में भगवान जगन्नाथ समेत श्रीबलभद्र, श्रीसुभद्रा और श्रीसुदर्शन भगवान रथ पर बैठकर भक्तों को आशीष देने के लिए निकलेंगे। मंगलवार को प्रेस क्लब में श्रीराम...

कोटद्वार में भारी बारिश बनी कहर, करंट लगने से तीन युवकों की मौत

गंगा
कोटद्वार/पौड़ी, पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार तड़के हुई दो घंटे की बारिश ने तीन युवकों की जान ले ली। पनियाली गदेरा के उफान पर आने से कई घरों में पानी और मलबा भर गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। पानी भरने से घर में फैले करंट से एक ही घर के तीन युवकों की मौत हो गई। पनियाली गदेरा उफान पर...

डंपर ने बस को मारी टक्कर, 14 लोग घायल

रुद्रपुर, पंतनगर में टाटा कंपनी की बस को सोमवार देर रात एक डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस सवार कंपनी के 14 लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात करीब 10.30 बजे पत्थरचट्टा के पास हुआ। इस हादसे में दीपक जोशी, दिनेश लाल शाह, रमेश सिंह, मुकेश, कपिल किशोर,...

डीआईजी अपर्णा कुमार ने सात महाद्वीपों के सात शिखरों पर फहराया तिरंगा

(देहरादून) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के सीमाद्वार परिसर में उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात यूपी कैडर की आइपीएस 44 वर्षीय अपर्णा कुमार के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। उन्होंने अलास्का के डेनाली पर्वत पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा है, अपर्णा देश की पहली महिला आइपीएस हैं, जिन्होंने सेवन समिट यानी विश्व के सात उच्च...

स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर खोजेगी टीबी के मरीज

रुद्रप्रयाग,  पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीबी लक्षणयुक्त मरीजों के बलगम के नमूने लेकर टीबी की जांच करेंगे। इसके लिए जिला क्षय अधिकारी के नेतृत्व में चार से चार जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। मुख्य...