सात पर्वतारोहियों के शव पहुंचे हल्द्वानी, पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी
हल्द्वानी, पिथौरागढ़ नंदा देवी ईस्ट चोटी पर ऑपरेशन डेयरडेविल्स चलाकर सात पर्वतारोहियों के शव को आईटीबीपी द्वारा को पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी लाया गया है।
पिथौरागढ़ से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से लाकर सातों पर्वतारोहियों के शव को हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। यहां डॉक्टरों का एक पैनल वीडियोग्राफी के साथ सभी का पोस्टमार्टम करेगा।...
वृक्ष बैंक की स्थापना के साथ पौधरोपण किया गया
ऋषिकेश। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बुधवार को वरुण सृष्टि कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित अखण्ड महायोग के नेतृत्व में मुनिकीरेती क्षेत्र में वृक्ष बैंक की स्थापना के साथ पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण को बचाने के लिए ऋषिकेश मुनिकीरेती क्षेत्र में सवा करोड़ पौध लगाए जाने का संकल्प लिया। वृक्ष बैंक की स्थापना तथा पौधरोपण कबीर चौरा आश्रम के महंत...
नदियों पर हुए कब्जे के बाद भी इस बार क्षति कम होगी: गामा
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश शुरू होने से लोगों को डर लगने लगा है। इसका कारण नदी तथा नाला क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण एवं जीर्णशीर्ण भवन हैं, जिनके कारण लगभग 40,000 घरों पर कभी खतरा आ सकता है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों में दहशत फैल जाती है। इसका प्रमुख कारण रिस्पना और बिंदाल नदियों पर...
छात्रवृत्ति घोटाले में संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल पर कसा शिंकजा
देहरादून। उत्तराखंड का छात्रवृत्ति घोटाला लगातार सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता जा रहा है। इस प्रकरण पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं एससी-एसटी के संयुक्त सचिव गीताराम नौटियाल को लेकर काफी चर्चाएं हैं। उनकी गिरफ्तारी तक का आदेश हुआ है लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं। अब यह मामला जातिगत बनता जा रहा है।
इस...
टिहरी झील में सी-प्लेन के लिए किया गया एमओयू
टिहरी झील में सी-प्लेन के संचालन हेतु वाटरड्रोम की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण व राज्य सरकार के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।वाटर ड्रोम की स्थापना के लिए एमओयू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना। वाटरड्रोम की स्थापना ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की तरह...
केवाईसी नियम का पालन नहीं करने पर पीएनबी समेत चार बैंकों पर लगा जुर्माना
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और यूको बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने इन बैंको पर 1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना 'नो योर कस्टमर' (केवाईसी) जरूरतों और चालू खाता खोलने के नियमों का अनुपालन नहीं करने पर लगाया।
पीएनबी, इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक पर 50-50...
पतंजलि आयुर्वेद ने बिक्री बढ़ाने के लिए पेश किया स्पेशल ऑफर, 50 फीसदी तक की छूट
नई दिल्ली। बाबा रामदेव ने पहली बार पतंजलि आयुर्वेद की घटती बिक्री से पेरशान होकर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कुछ उत्पादों पर की है। पंतजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने ये खास ऑफर कॉम्बो पैक्स और डिस्काउंट्स के तहत किया है। दरअसल बाबा की पंतजजि के प्रोडक्ट्स की बिक्री पिछले दो साल से घट रही है।
पतंजलि के प्रवक्ता ने की...
मदरसा शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान की निशंक से मांग
देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में नई दिल्ली में मदरसा शिक्षक संघ ने मदरसा शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद डॉ निशंक ने...
डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश आठ जुलाई से
देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में आठ जुलाई से स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। जिन विद्यार्थियों ने बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण किया है, उन्हें तीन और चार जुलाई को त्रुटि सुधार का समय दिया जा रहा है। यदि कोई कमी रह गई है, तो वह उसे पूरा...
तीन आईएएस सहित दस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल
देहरादून, उत्तराखण्ड शासन में तीन आईएएस, तीन पीसीएस और चार सचिवालय के सेवा कर्मचारियों सहित कुल दस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।
शासन की ओर से आईएएस सुशील कुमार को वर्तमान दायित्व सचिव (प्रभारी) राजस्व, अन्य के साथ आबकारी आयुक्त बनाया गया है, जबकि आईएएस चन्द्रेश यादव को अपर सचिव चीनी-गन्ना और अपर सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, भाषा,...


























































