Page 615

आउटकम व रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए : मुख्यमंत्री

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आउटकम और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठकों के कार्यवृत्त उसी दिन तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का कार्यवृत्त कल सुबह उनकी टेबिल पर पहुंच जाना चाहिए। फील्ड अधिकारियों की जिम्मेवारी तय की जाए। मुख्यालय के अधिकारी भी फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग...

फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ का टीजर आउट, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' पिछले काफी समय से चर्चा में है। फिल्म का टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है, टीजर काफी शानदार है। इसे खूबसूरत बर्फीली वादियों में फिल्माया गया है। एक मिनट के इस टीजर में करण और सहर की रोमांटिक केमेस्ट्री नजर आ रही है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श...

केबीसी: नए सीजन की तैयारी में बिग बी, शेयर की तस्वीर  

टेलीवि‍जन का पॉपुलर रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) का 11वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर केबीसी के 11वें सीजन की मेजबानी के लिए तैयार हैं। अमिताभ ने केबीसी के सेट से एक तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा की है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि..लो शुरू हो...

‘साहो’ के लिए प्रभास और श्रद्धा कपूर को मिली भारी भरकम फीस

साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म 'साहो' जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में प्रभास बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अपोजिट दिखाई देंगे। प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' 30 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। सुजीत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'साहो'...

दुर्घटनाः बदरीनाथ हाईवे में मलबे में दबी बस, 7 लोगों की मौत

(चमोली) प्रदेशभर में रुक रुककर हो रही बारिश कहर बरपा रही है। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भूस्‍खलन होने से तीर्थयात्रियों की एक बस मलबे में दब गई। इसमें सात यात्रियों के मरने की सूचना है, बताया जा रहा है कि बस में 13 लोग सवार थे। यात्री बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे थी। जानकारी के अनुसार,...

दुखदः टिहरी में स्कूल वाहन खाई में गिरा, 9 बच्चों की मौत

(टिहरी) मौसम की मार कहें या मानसून का आगमन। यात्रा सीजन और सावन महीने के बीच मंगलवार सुबह बेहद दुखद खबर तब आई जब लंबगांव टिहरी में एक स्कूल गाड़ी मैक्स खाई में गिर गई। सुबह की शुरुआत उस समय दुख से भर गई जब एक साथ स्कूल जाते समय 9 बच्चें मौत के मुंह में समा गए। मरने...

रोजगार मेला 7 अगस्त को

कोटद्वार,  नीम योजना के अन्तर्गत इंटरमीडिएट पास बेरोजगार युवकों के लिए 7 अगस्त को 10 बजे से गोविंद नगर स्थित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र कमला सदन में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैन्सडौन और श्रीराम पिस्टन गाजियाबाद की ओर से आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन ने सोमवार को बताया कि...

15 अगस्त से मनाई जाएगी राजीव गांधी की 75वीं जयंती

देहरादून,  उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती 15 से 20 अगस्त तक राज्यभर में धूम-धाम से मनाएगी। इसी क्रम में हरिद्वार में एक विशाल राजीव गांधी सद्भावना यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इस संबंध में एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि, "कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता...

अब यूज़्ड कुकिंग ओयल और प्लास्टिक से परहेज करने लगे देहरादून के व्यापारी

देहरादून, धीरे-धीरे ही सही, देहरादून के आम लोगों और व्यवसायियों में यूज़्ड कुकिंग ओयल और प्लास्टिक को लेकर जागरूकता आने लगी है। व्यवसायी आमतौर में प्लास्टिक के बैग और अन्य चीजों को अपने बिजनेस का जरूरी हिस्सा मानते रहे हैं, लेकिन अब वे प्लास्टिक का इस्तेमाल स्वेच्छा से बंद करने लगे हैं। इसका एक उदाहरण सोमवार को सामने आया, जब देहरादून...

अनुच्छेद 370 खत्म होने पर भाजपा विधायक ने बांटी मिठाई 

देहरादून, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया और मसूरी के पिक्चर पैलेस में मिठाई बंटवाई। उन्होंने लद्दाख को अलग केन्द्र शासित राज्य बनाए जाने पर भी केन्द्र सरकार का आभार जताया। इस मौके विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे...