होम स्टे की संख्या में बढ़ोत्तरी किए जाने पर दिया जोर
देहरादून, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 19वीं बोर्ड बैठक गढ़ीकैन्ट स्थित मुख्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कार्मिक, ट्रेवल ट्रेड, प्रचार-प्रसार एवं योजना से सम्बन्धित विभिन्न निर्णय लिये गये। इसके अतिरिक्त कुंमाऊ मण्डल विकास निगम तथा गढ़वाल मण्डल विकास निगम की मार्केटिंग एवं ऑपरेशन्स के एकीकरण के सम्बन्ध में...
अयोध्या मामला : सुप्रीम कोर्ट में 27वें दिन की सुनवाई हुई पूरी
नई दिल्ली, राम जन्मभूमि के स्वामित्व विवाद मामले पर गुरुवार को 27वें दिन की सुनवाई पूरी हो गई। मुस्लिम पक्ष की ओर से वकील राजीव धवन ने जिरह की। उन्होंने कहा कि 1949 के मुकदमे के बाद सभी गवाह सामने आए। लोग रेलिंग तक क्यों जाते थे? इस बारे में किसी को नहीं पता। एक गवाह ने कहा था...
वर्ष के अंत तक प्रदेश को मिल जाएंगे डाप्लर रडारः विक्रम सिंह
देहरादून, उत्तराखंड में आपदाग्रस्त राज्यों में शामिल है, यहां आपदा की जानकारी के लिए दो डॉप्लर वेदर रडार मिल जाएंगे जिनके माध्यम से मौसम की सटीक जानकारी मिल पाएगी। उत्तराखंड की मौसम की सटीक जानकारी के लिए डाॅप्लर वेदर रडार की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, लेकिन अब इस साल के अंत तक दो डाप्लर वेदर...
एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे वायु सेना के नए प्रमुख
नई दिल्ली, एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया वायु सेना के नए प्रमुख होंगे, वह बीएस धनोआ की जगह लेंगे।
गुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि, "सरकार ने एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को एयर स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त करने का फैसला किया है। मौजूदा वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ 30सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।"
एयर वाइस चीफ मार्शल आरकेएस...
सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती है मुश्किल
चंडीगढ़, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार कांग्रेस को तगड़ा झटका दे सकती है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किल बढ़ सकती है। वाड्रा की स्काई लाइट कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की सरकार तैयारी कर रही है। हरियाणा ग्राम एवं आयोजना विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
सोनिया की पुत्र प्रियंका...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 को मुंबई में
मुंबई, केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 22 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर मुंबई आएंगे। इस दौरान वह गोरेगांव के नेस्को मैदान में अनुच्छेद-370 के मुद्दे पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पार्टी ने आयोजित किया है। शाह के इस दौरे में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे पर भी महत्वपूर्ण...
मृत पशुओं के निस्तारण न होने लोग परेशान
ऋषिकेश, मृत पशुओं के निस्तारण के प्रबंध न होने के अभाव में इनके अवशेष सड़कों सहित इधर उधर बिखरे होने से लोग परेशान हैं। खासकर श्यामपुर न्याय पंचायत के आसपास गंगा तट पर बसे गांवों खदरी खड़कमाफ, गोहरी माफी सहित श्यामपुर में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। ग्रामीणों ने मृत पशुओं के निस्तारण के लिए...
भेल क्षेत्र में फिर घुसा हाथियों का झुंड
हरिद्वार, भेल क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते आए दिन जंगल से निकलकर हाथी रिहायशी इलाकों में रुख कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।
सुबह भी हाथियों का झुंड राजाजी पार्क से सटे भेल क्षेत्र के सेक्टर एक में घुस आया। काफी देर कालोनी में चहलकदमी...
सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान समेत दो लोगों की मौत
देहरादून, शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना रायपुर क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पास देर रात हुए हादसे में बीएसएफ में तैनात संदीप मैठाणी...
ऑस्कर की रेस में उत्तराखंड के किसान की कहानी ”मोती बाग”
उत्तराखंड के किसान की कहानी ‘मोती बाग’ (Moti Bagh) अब ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ (Oscar Awards 2019) की दौड़ में है। इस डॉक्यूमेंट्री को ‘ऑस्कर’ के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह शॉर्ट फिल्म राज्य में सबसे बड़ी समस्या पलायन और सूबे के किसानों की आपबीती पर बनाई गई है। यह फिल्म पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल ब्लॉक स्थित सांगुडा गांव...



























































