भारतीय वायुसेना ने प्रतीक स्वरूप ग्रहण किया पहला राफेल युद्धक विमान

0
419

नई दिल्ली, भारतीय वायुसेना ने फ्रांस निर्मित राफेल युद्धक विमानों की खेप का पहला विमान प्रतीकात्मक रूप से ग्रहण कर लिया है।

वायुसेना सूत्रों के अनुसार, विमान निर्माता कंपनी दसॉल्ट ने यह विमान भारतीय अधिकारियों को सौंपा। उप वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने करीब एक घंटे तक इस युद्धक विमान में उड़ान भरी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आधिकारिक रूप से राफेल विमानों की पहली खेप लेने के लिए स्वयं फ्रांस जाएंगे।

वायुसेना प्रमुख वीएस धनोआ ने राफेल युद्धक विमान पर उड़ान भरने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए कहा था कि, “यह अनुभव ऐसा है जैसे मारुति कार चलाने वाले को मर्सिडीज कार चलाने का मौका मिले।”