लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा
नई दिल्ली, सऊदी अरामको के दो प्लांट पर पिछले दिनों हुए ड्रोन हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। इसका असर पेट्रोल-डीजल के दाम में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन की स्थिरता के बाद लगातार 2 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।...
प्लास्टिक से मुक्ति के लिये सैंकड़ों लोग करेंगे पदयात्रा
2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर एर्थ डे नेटवर्क और लोक पर्यावरण शिक्षण संस्थान ग्रेट ग्लोबल क्लीनअप के लिये समर्थन जुटाने के लिये पद यात्रा का आयोजन करेंगे। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट से सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा में करीब 300 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का मूल मंत्र है "प्लास्टिक हटाओ, गंगा बचाओ," दो दिवसीय...
राष्ट्रपति कोविंद के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भोपाल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 74वां जन्मदिन हैं। जन्मदिन के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और हस्तियों ने राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी है। मप्र भाजपा नेताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देने...
उत्तराखण्ड पुलिस की शालू ने बढ़ाया देश का मान
उत्तराखंड पुलिस की महिला मुख्य आरक्षी शालू चौधरी ने काॅमनवैल्थ जूडो चैम्पियनशिप-2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश, प्रदेश और उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया है। शालू ने अपनी मेहनत के बलबूते 78 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया है।
इंग्लैण्ड के वालसल शहर में दिनांक 24 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2019 तक आयोजित हुई काॅमनवैल्थ जूडो...
उत्तराखंड की हिमालय चोटियों पर बर्फबारी, अगले 12 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड के साथ ही उंचे हिमालय इलाकों में बर्फबारी जारी है। इसके साथ ही बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन के चलते बदरीनाथ के पास हाईवे फिर बंद हो गया। इसके चलते तीन हजार से ज्यादा यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोका गया है। मौसम का असर केदारनाथ में हेली सेवा...
भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बाधित
गोपेश्वर, बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद फिर से बंद हो गया है। सोमवार को हाईवे पर करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही करवाई गई। लेकिन दोपहर में हुई बारिश के कारण हाईवे बंद हो गया है। हाईवे बंद होने पर यहां करीब नौ सौ तीर्थयात्री भूस्खलन जोन पर पैदल आवाजाही कर गतव्य को...
दुर्गम मतदान केंद्रों को तीन को रवाना होगी पोलिंग पार्टी
गोपेश्वर, प्रथम चरण के मतदान के लिए दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए तीन अक्टूबर को मतदान पार्टियां रवाना होंगी। दशोली, घाट एवं जोशीमठ ब्लाक में पहले चरण के तहत पांच अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं, जिनके लिए 215 पोलिंग पार्टियों के रिजर्व कार्मिकों सहित 1105 कार्मिकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी...
सुमित नागल ने रचा इतिहास, जीता ब्युनस आयर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब
नई दिल्ली, भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने ब्युनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में नागल ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी फाकुंडो बैगनिस को शिकस्त देकर खिताब हासिल किया।
नागल ने अर्जेंटीना के ब्युनस आयर्स में रविवार देर रात खेले गए फाइनल मैच में बैगनिस को एक घंटे और 37 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे...
ट्रेकिंग दल के लापता विदेशी सदस्य को खोजने निकला दल
गोपेश्वर, चमोली जनपद में त्रिशूल-1 पवर्त की ट्रेकिंग पर निकला छह सदस्यीय विदेशी पर्यटकों के दल में से एक सदस्य रास्ते से लापता हो गया है। इंडियन माॅउंटेनरिंग फाउडेशन ने सोमवार को जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम को दी गई जानकारी के अनुसार पर्यटकों का यह छह सदस्यीय दल 13 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हिमालय की त्रिशूल-1 की ट्रेकिंग...
फ़र्ज़ी दस्तावेज मामले में आईटीआई के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश पर प्रदेश के 11 जनपदों (देहरादून एवं हरिद्वार को छोड़कर) में वर्ष 2012-2016 तक बांटी गयी दशमोत्तर छात्रवृत्ति की जांच के लिए संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, पी0/एम की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने नैनीताल में उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के कृष्णा आई.टी.आई कमालपुर, छुटमलपुर के विरूद्ध फर्जी दस्तावेजों से सरकारी धन को अवैध...



























































