दिग्विजय सिंह पर भड़के लक्सर के विधायक संजय गुप्ता, कहा मुस्लिमों से प्यार है तो पाकिस्तान चले जाओ.

0
387
उत्तराखंड के लक्सर से विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, “अगर दिग्गी राजा का मुसलमानों से प्यार है तो वो पाकिस्तान चले जाएं।” 
विधायक ने कहा कि, “हिन्दुओं को ऐसे नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए। पूरे विश्व में इस्लामिक आतंकवाद फैल रहा है ये दिग्विजय सिंह को दिखाई नही देता।
लक्सर के विधायक यहीं नही रुके उन्होने कहा कि, “दाउद इब्राहिम ने बम विस्फोट किए, हाफिज सईद, मसूद इन्हें आतंकवादी दिखाई नहीं देते, उन्हें हिंदुओं में आतंकवाद नजर आ रहा है, हिंदू जितना सहिष्णु है इतना कोई अन्य नहीं है।”
संजय गुप्ता ने कहा कि, “किसी भी हिन्दू के पैर से चींटी भी मर जाती है तो उसे दर्द होता है, हिंदुओं ने कभी घृणा नहीं की।
क्या है पूरा मामला- 
दिग्विजय सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर एक सभा में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को प्रधानमंत्री जी कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद वो भाजपा के निशाने पर आ गए थे, दिग्विजय सिंह ने भाजपा की पदयात्रा पर भी तंज कसा था जिससे भाजपाई नाराज हो गए थे।
दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, “महात्मा गांधी की हत्या करने वाले लोग आज पदयात्रा कर रहे हैं। भाजपा बताए वो गांधी के साथ है या गोडसे के साथ हैं।