हल्द्वानी के बाइकर्स ने लेह लद्दाख के पहाड़ो का सफर बाइक से तह किया
हल्द्वानी, हल्द्वानी के तीन युवा बाइकर्स मनीष चैधरी, कोविद सडाना व प्रियंक सिंह पूर्णिया लेह लद्दाख की ऑफरोडिंग यात्रा कर वापस लौटे हैं। 18 दिन में बाइकर्स ने 5100 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण की । बाइकर्स का अनुभव बेहद रोमांचक रहा जिसमें उन्होंने पेंजिला पास को पार कर एशिया के दूसरे सबसे ऊंचे ग्लेशियर ड्रांग-ड्रुंग नामक ग्लेशियर पर अपनी...
फॉर्च्यून की ’40 अंडर 40′ की सूची में दो भारतीय शामिल
नई दिल्ली, फेमस अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फॉर्च्यून की '40 अंडर 40' की सूची में दो भारतीयों को जगह मिली है। इस सूची में इंटेल के उपाध्यक्ष अर्जुन बंसल और फैशन मंच जिलिंगो के सह संस्थापक अंकित बोस को जगह मिली है।
फॉर्च्यून की 40 साल के अंदर के 40 प्रभावशाली लोगों की 2019 की सूची में सॉफ्टवेयर कंपनी इंटेल के...
दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूर्जा अर्चना की। तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का...
लगातार छठे दिन सस्ता हुआ तेल, पेट्रोल 18 पैसा और डीजल 13 पैसा तक हुआ सस्ता
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार में दिखने लगा है। आॉयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में मंगलवार को कटौती की है। ओएमसी ने चार महानगरों में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे प्रति लीटर तक और डीजल की कीमत 10 से 13 पैसे प्रति लीटर...
पिछले 9 महीने में नैनो का प्रोडक्शन शून्य, बिकी सिर्फ एक कार
नई दिल्ली, निजी क्षेत्रों की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने इस साल सितम्बर तक एक भी नैनो कार का प्रोडक्शन नहीं किया है लेकिन फरवरी महीने में एक नैनो की बिक्री जरूर हुई थी। हालांकि, कंपनी ने स्थायी तौर पर नैनो का प्रोडक्शन बंद करने की घोषणा नहीं की है लेकिन टाटा मोर्टस के अधिकारी यह संकेत दे...
मारुति ने लगातार 8वें महीने घटाया उत्पादन, सितम्बर में 17.48 फीसदी घटा प्रोडक्शन
नई दिल्ली, अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर में लंबे समय से चली आ रही मंदी का दौर अभी जारी है। निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सुस्त डिमांड की वजह सितंबर में अपना उत्पादन 17.48 फीसदी घटा दिया है। लगातार आठवां महीना है जब कार बनाने वाली देश की...
कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में पहुंचीं सारा
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान आस्था के रंग में सितारे भी नजर आए। इस बार सैफ अली खान की अभिनेत्री बेटी सारा अली खान भी अपने दोस्तों के साथ कोलकाता पहुंचीं और दुर्गापूजा के पंडालों का भ्रमण किया। सारा ने इस मस्ती के साथ दुर्गा पूजा की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की हैं। इनमें वे...
आचार्य बालकिशन ने पहाड़ी किचन में भोजन किया
पतंजलि के आचार्य बालकिशन और उनके साथ 250 स्वामियों ने 'पहाड़ी किचन' में दिन का भोजन किया । सुबह 5:30 बजे यह दल केदारनाथ से सोनप्रयाग के लिए रवाना हुआ था और इनका पहला दल 9:30 बजे सोनप्रयाग के 'पहाड़ी किचन' पहुंचा ।
'पहाड़ी किचन' में आज का खाना तैयार था जिसमे मूली का थिचवानी, कंडाली का साग, मंडुवे की...
वायुसेना प्रमुख ने कहा- बालाकोट स्ट्राइक राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम
नई दिल्ली, आज देश 87वां वायुसेना दिवस मना रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम हिंडन एयरबेस पर शुरू हो गया है। कार्यक्रम में आर्मी चीफ बिपिन रावत और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
87वें वायुसेना दिवस पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान...
आरएसएस के विजयदशमी कार्यक्रम पर सरसंघचालक का उद्बोधन
नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने विजयदशमी उत्सव समारोह में कहा कि देश की मौजूदा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर साबित किया है कि उसमें देशहित में कठोर निर्णय लेने का साहस है। इसके लिए सरकार ने पूरी तरह से वैधानिक रास्ता अपनाते हुए राज्यसभा और लोकसभा में बहुमत के साथ इसपर...



























































