शरद पूर्णिमा विशेषः 30 वर्ष बाद दुर्लभ योग
चन्द्रमा के सोलह कलाओं से परिपूर्ण होने की रात शरद पूर्णिमा का दिन रविवार (13 अक्टूबर) को है। यह अश्विन माह की पूर्णिमा भी है। इस बार शरद पूर्णिमा अमृतयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग में आ रही है। पूर्णिमा का आरंभ रात 12 बजकर 36 मिनट से है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात खीर को खुले आसमान में रखकर...
महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारीं मैरी कॉम
उलाने उदे (रूस), छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम शनिवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इस हार का साथ ही उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
मैरी कॉम को 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में यूरोपियन चैम्पियन तुर्की की बुसेनाज काकिरोग्लो ने 4-1 से शिकस्त दी। 48 किलोग्राम...
महिला अधिकारों की पैरोकार बंगाल की कामिनी रॉय को गूगल ने डूडल से किया याद
कोलकाता, सर्च इंजन गूगल ने शनिवार को महिला अधिकारों की पैरोकार कामिनी रॉय की 155वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया। कामिनी रॉय ने पर्दा प्रथा से मुक्ति के लिए बौद्धिक आंदोलन के जरिये पुरुष प्रधान समाज से लंबी लड़ाई लड़ी।
12 अक्टूबर, 1864 को तत्कालीन बंगाल के बेकरगंज जिले में जन्मी कामिनी रॉय मूलतः कवियत्री हैं। उन्होंने अपने...
कुंभ मेले में होंगे सुरक्षा के विशेष इंतजाम : आईजी
हरिद्वार, इस बार कुंभ मेले की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होगी। अन्य स्नान पर्वों से हरिद्वार महाकुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था थोड़ी अलग है। हरिद्वार में राजाजी नेशनल पार्क एवं पहाड़ के बीच मां गंगा का उद्गम स्थल है। सीमित स्थान होने के कारण भीड़ को नियंत्रण करना चुनौती भरा होता है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले जगहों पर विशेष...
केदार से विदा लेकर विश्वनाथ की नगरी पहुंची मां अनसूया
रुद्रप्रयाग, बाबा केदारनाथ से विदा लेकर संतान दायिनी माता अनसूया शुक्रवार को रात्रि प्रवास के लिए अपनी ध्याण सीमा असवाल के घर पहुंची। माता अनसूया ने नाला गांव में ललिता त्रिपुरी सुंदरी और गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर व सिलोंजा माता के दर्शन भी किए। माता अनसूया की रथ डोली यात्रा में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है।
शुक्रवार को सुबह...
टाटा स्टील के उत्पादन में 4.65 फीसदी की उछाल
नई दिल्ली, देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील उत्पादन करने वाली टाटा स्टील का वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू उत्पादन 4.65 फीसदी बढ़कर 45 लाख टन पहुंच गया है।
टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने घरेलू स्तर पर पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि के 43 लाख टन के मुकाबले 45...
मुकेश अंबानी लगातार 12वीं बार बने देश के सबसे अमीर शख्स
नई दिल्ली, फोर्ब्स इंडिया ने साल 2019 के लिए देश के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। फोर्ब्स की इस सूची में इस बार भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले पायदान पर हैं। दरअसल फोर्ब्स ने भारत के टॉप 100 अमीर लोगों की सूची जारी की है।
फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी सूची के मुताबिक...
भवन बनाने संबंधी नक्शे पास करने का कार्य एमडीडीए करेगा
ऋषिकेश, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र (अब एमडीडीए) में आपको अपना भवन बनाने और उसकी मरम्मत संबंधी नक्शे पास करने की सभी अनुमति एचआरडीए (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) के बजाय एमडीडीए(मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) से लेनी होगी। जिसका कार्यभार शुक्रवार को एमडीडीए के अधिकारियों ने संभाल लिया है।
यह जानकारी एमडीडीए के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा ने देते हुए बताया कि अब ऋषिकेश विधानसभा का संपूर्ण...
उड़ान शिक्षण संस्थान ने मनाया विश्व बालिका दिवस
ऋषिकेश, उड़ान फाउंडेशन की ओर से मायाकुंड में संचालित निःशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस 2012 से मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना है जिससे दुनिया भर में उनके...
खेल महाकुम्भ 2019 नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में होगा शुरू
देहरादून, खेल महाकुम्भ 2019 के लिए राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सचिवालय में सम्पन्न हुई। बैठक में खेल सचिव बृजेश कुमार सन्त ने बताया कि खेल महाकुंभ 2019 प्रदेश भर में नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ हो जाएंगे, जिसका आयोजन क्रमशः न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर, जिला स्तर तथा अन्त में राज्य स्तर पर किया जायेगा।
महाकुम्भ...



























































