मुकेश अंबानी लगातार 12वीं बार बने देश के सबसे अमीर शख्‍स

0
415
नई दिल्‍ली, फोर्ब्‍स इं‍डिया ने साल 2019 के लिए देश के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। फोर्ब्स की इस सूची में इस बार भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले पायदान पर हैं। दरअसल फोर्ब्स ने भारत के टॉप 100 अमीर लोगों की सूची जारी की है।
फोर्ब्‍स इंडिया द्वारा जारी सूची के मुताबिक मुकेश अंबानी लगातार 12वीं बार सबसे अमीर अमीर भारतीयों की लिस्‍ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं। हालांकि, फोर्ब्‍स के मुताबिक यह साल देश के अमीरों के लिए चुनौतीपुर्ण रहा है। उन्होंने जियो की मदद से 410 करोड़ डॉलर जोड़े हैं। जियो महज तीन साल पुरानी टेलीकॉम कंपनी हैं, जिसके उपभोक्ताओं की संख्या 34 करोड़ से ज्यादा है।
मैग्‍जीन के मुताबिक रिलायंस चेरमैन की संपत्ति में करीब 28.4 करोड़ (4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद मुकेश अंबानी करीब 3.64 लाख करोड़ रुपये (51.4 बिलियन) की कुल संपत्ति के साथ पहले पायदान पर बरकरार हैं।
वहीं, गौतम अडानी ने आठ अंकों की बड़ी छलांग लगाकर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। फोर्ब्‍स की इस सूची में तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं। उनकी नेट वर्थ 1560 करोड़ अमेरिकी डॉलर है, जबकि पैल्लोंजी मिस्त्री का नाम इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनकी नेट वर्थ 1500 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। इसके अलावा उदय कोटक ने पहली बार टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। उदय कोटक 400 करोड़ डॉलर की मदद से पहली बार टॉप-5 में पहुंचे हैं। इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में छह नए चेहरे भी शामिल हुए हैं, जिसमें बायजू ऐप के फाउंडर बायजू रविंद्रन भी शामिल हैं।
इसके अलावा स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर के मालिक लक्ष्मी मित्तल फोर्ब्स की इस सूची में काफी नीचे आ गए हैं। पिछले साल इस सूची में तीसरे पायदान पर रहने वाले लक्ष्मी मित्तल छह पायदान खिसकर 9वें नंबर पर आ गए हैं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक स्टील की मांग और कीमतों में गिरावट की वजह से ऐसा हुआ है। वहीं, टॉप 10 में इस बार अजीम प्रेमजी शामिल नहीं हैं।