31 यात्रियों से भरी बस खाई की ओर लटकी, हादसे का शिकार होते बाल-बाल बची
जनपद में बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना दैव योग से टल गई। भवाली-अल्मोड़ा राजमार्ग पर गरमपानी के पास दोपाखी के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी की ओर लटक गई। बताया गया है कि बागेश्वर डिपो की बस दिल्ली से बागेश्वर होते हुए मुन्स्यारी जा रही थी।
गनीमत रही कि सड़क किनारे डिवाइडर लगे होने की...
एम्स, ऋषिकेश में चिकित्सा उपकरणों में गड़बड़ी का मामला : सीबीआई की टीम कर रही है चिकित्सकों और परचेज कमेटी के अधिकारियों से पूछताछ
उत्तराखंड के एम्स, ऋषिकेश में चिकित्सा उपकरणों में धांधली करने के मामले में सीबीआई की टीम चिकित्सकों और परचेज कमेटी के अधिकारियों से कल से पूछताछ कर रही है।आज गुरुवार को दो सदस्यीय टीम इन सभी से पूछताछ में जुटी हुई है जबकि बुधवार को से छह सदस्यीय टीम ने छापेमारी कर चिकित्साधिकारियों और परचेज कमेटी के अधिकारियों से...
उत्तराखंड में आफत की बारिश से आज मिली राहत, अब तक अतिवृष्टि से 62 की मौत
स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को आफत की बारिश से थोड़ी राहत मिली है। अब तक अतिवृष्टि से 62 की मौत हुई है। 41 लोग घायल हुए हैं और 24 लापता हैं। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश भर में 19 अगस्त तक के लिए गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी...
मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण, बोले यूसीसी जल्द लागू होगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को राज्य में लागू करने जा रही है।
समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा से सम्मानित किया। सेना के बैंड की ओर मनमोहक प्रस्तुति दी...
15 अगस्त 1947 को नैनीताल में ऐसे मनाया गया था आजादी का पहला दिन
अंग्रेजों के द्वारा बसाये गये और अनुशासन के साथ सहेजे गये नैनीताल नगर में आजाद भारत के पहले दिन यानी 15 अगस्त 1947 को नगर वासियों के उत्साह का कोई सानी नहीं था। लोग नाच-गा रहे थे। 14 अगस्त की पूरी रात्रि मशाल जुलूस निकालने के साथ ही जश्न होता रहा था, बावजूद 15 अगस्त की सुबह तड़के से...
15 अगस्त 1947 को मिठाई की जगह बंटा था नैनीताल का खास ‘लोटे वाला जलेबा’
आपने जलेबी तो बहुत खाई होगी, लेकिन नैनीताल आएं तो यहां के खास ‘लोटे वाले जलेबा’ का स्वाद लेना न भूलें। खास बात यह है कि यह वह जलेबा है, जो देश को आजादी मिलने पर 15 अगस्त 1947 को पहले स्थापना दिवस पर पर मिठाई के रूप में बांटा गया था।
उल्लेखनीय है कि नैनीताल की स्थापना 1841 में...
उत्तराखंड में बारिश का कहर, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 239 सड़कें बाधित, 18 अगस्त तक अलर्ट
उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बरसात से जनजीवन बुरी अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य की गंगा,अलकनंदा सहित अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में जहां जलभराव से लोग परेशान हैं वहीं पर्वतीय जनपदों में जगह-जगह भूस्खलन से रास्ते बंद होने से लोग फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभालते हुए...
टनल में फंसे 114 इंजीनियरों और मजदूरों को सकुशल निकाला
ट्रेनों के लिए बनाई जा रही शिवपुरी टनल में फंसे 114 इंजीनियरों व मजदूरों को मुनि की रेती पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला है।
पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि सोमवार को सुबह के वक्त एलएण्डटी कम्पनी शिवपुरी के प्रबंध अजय प्रताप सिंह ने चौकी प्रभारी शिवपुरी को दूरभाष से सूचना दी, कि उनकी कंपनी के एडिट-2...
बागेश्वर उप चुनाव के लिए पार्वती दास भाजपा उम्मीदवार
उत्तराखंड के बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा ने श्रीमती पार्वती दास पर अपना दांव लगाया है। माना जा रहा है कि स्वर्गीय चंदन रामदास के परिजनों पर लगाया गया यह दांव निश्चित रूप से भाजपा के लिए लाभ का सौदा होगा।
पार्वती दास पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास की धर्मपत्नी हैं। पार्वती दास 16 अगस्त को अपना नामांकन करेंगी। इस...
उत्तराखंड में आफत बनी बारिश, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश, बचाव दल 24 घंटे रहे अलर्ट पर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हो रही बरसात और भूस्खलन को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने सभी राहत और बचाव दलों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से मौसम के अनुरूप होने पर ही यात्रा करने का आग्रह किया है। खराब मौसम के चलते दो दिनों के लिए चारधाम...



























































