Page 504

सर्द मौसम में बढ़ रहे सांस रोगी

एम्स
ऋषिकेश,  मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर छोटे से लेकर बड़ों पर दिखने लगा है। बढ़ती ठंड में बुजुर्ग और बच्चे सांस एवं निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। एम्स अस्पताल में ही पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में रोगियों की कतारें लगी हुई हैं। स्थिति यह है कि...

मजदूरों पर हाथी ने किया हमला

कालागढ़/रामनगर, कॉर्बेट नेशनल पार्क के झिरना रेंज में बाइक सवार दो मजदूरों पर हाथी ने हमला कर दिया जिससे दोनों मजदूर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम मालधन निवासी बलविंदर सिंह और अमरजीत सिंह बाइक पर सवार होकर अन्य साथियों पूरन सिंह, बलविंदर सिंह, सोनू, धर्मेंद्र एवं जगदीश के साथ कॉर्बेट पार्क के...

बंदरों को पीड़क घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव 

देहरादून,  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य वन्य जीव बोर्ड की 14वीं बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि कॉर्बेट व राजाजी पार्क में टाइगर व हाथी की अधिकतम धारण क्षमता का अध्ययन कराया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर बंदरों को पीड़क घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को...

कार्बेट में लाये जायेगे बाहर से 4 करोड़ के गैंडे

नेशनल कार्बेट पार्क न केवल भारत मे बल्कि विश्व मे जाना जाता है, अभी हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मेगा शो भी कार्बेट का दिखाया गया था जिसके बाद पूरे विश्व मे कार्बेट के प्रति उत्सुकता दिखाई दे रही है। कार्बेट में यू तो लगभग सभी प्रकार के जीवो की प्रजाति दिखाई देती है।...

मौसम का मिजाज बदला, बारिश से ठंड में इजाफा

देहहरादून, राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने मंगलवार तड़के करवट ली और हल्की बारिश हुई। बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है, तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। आज सुबह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। राजधानी देहरादून में सूरज और बादलों के बीच...

47 के हुए अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल अर्जुन रामपाल आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवम्बर 1972 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17 वर्ष की उम्र में  बतौर मॉडल की थी। उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।हालाकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन...

रिकॉर्ड तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स हुआ 41 हजार के पार

नई दिल्‍ली/मुंबई, मजबूत वैश्विक संकेतकों के बीच सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन दोनों इंडेक्‍स में मंगलवार को भारी उछाल देखने को मिला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 164. 73 अंकों की उछाल के साथ रिकॉर्ड 41,057.08 के पार पहुंच गया। निफ्टी 38.40 अंकों की तेजी के साथ 12,113.80 के स्तर पर है जो कि ऑल टाइम हाई है। शेयर बाजार...

एक दशक बाद प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार

फिल्ममेकर प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। दोनों एक बार फिर कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आएंगे। टीम अगले साल सितंबर-अक्टूबर माह में काम शुरू करेगी। इसका खुलासा निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है। निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी ने पहले 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया', 'दे दनादन' और 'खट्टा मीठा' जैसी...

कंधे की चोट के बावजूद ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे रणबीर

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए है। मनाली में रणबीर और आलिया का जोरदार स्वागत हुआ। रणबीर ने पारंपरिक हिमाचली टोपी अपने हाथ में ली थी, वहीं...

ई-चालान मशीन : यातायात निदेशक केवल खुराना ने की बैठक 

देहरादून, प्रदेश में ई-चालान मशीनों के संचालान के मद्देनजर सोमवार को यातायात निदेशक केवल खुराना (पुलिस उपमहानिरीक्षक) ने पुलिस मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में ई-चालान मशीन के संचालन, सुरक्षा, नेटवर्क एवं अन्य तकनीकी समस्या के निराकरण के विषय में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि उत्तराखण्ड में ई-चालान मशीन की प्रक्रिया के लिए उत्तराखण्ड पुलिस...