47 के हुए अर्जुन रामपाल

0
533
बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल अर्जुन रामपाल आज अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवम्बर 1972 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17 वर्ष की उम्र में  बतौर मॉडल की थी। उन्होंने साल 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।हालाकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से  उन्हें पहली कमर्शियल सक्सेस मिली। इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका में नजर आये।
इसी साल अर्जुन ने अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंंटा के साथ ऋतुपर्णो घोष की फिल्म ‘द लास्ट लियर’ में अभिनय किया। यह फिल्म टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहली बार प्रदर्शित हुई। साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ में अर्जुन के अभिनय को काफी सराहा गया। इस फिल्म में अर्जुन सपोर्टिंग एक्टर के रोल में थे । फिल्म में उनके उत्कृष्ट अभिनय  के लिए  उन्हें नेशनल अवार्ड के साथ फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
अर्जुन रामपाल की प्रमुख फिल्मों में दीवानापन, आंंखे, तहजीब, असम्भव, एलान डॉन-द चेज बिगिन्स, राजनीति, हाउसफुल आदि शामिल हैं। अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में फेमस मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका है। साल 2018 में शादी के 21 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।उसके बाद अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हाल में रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शादी से पहले बेटे को जन्म दिया है। उनके बेटे का नाम अरिक है।