निगम क्षेत्र में बिछाया जायेगा सड़कों का जाल : अनिता ममगाई
ऋषिकेश, नगर निगम अंतगर्त सभी क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया जाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए निगम कमर कस चुका है। हर आम आदमी के घर तक पक्की सड़क जाए ये निगम का लक्ष्य है। नये वित्तीय वर्ष तक हर घर तक पक्की सड़क पहुंचायी जाएगी। यह कहना है मेयर अनिता ममगाई का। मेयर अनीता...
देहरादून में कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंंपकपी
देहरादून, राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार सुबह राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे। सर्द हवा के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो...
अब 31 जनवरी तक भरे जा सकेंगे जीएसटीआर-9 : राजस्व सचिव
नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की हुई बैठक में वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जीएसटीआर-9 फॉर्म भरने की समय-सीमा बढ़ाकर 31 जनवरी, 2020 कर दी गई है। जुलाई 2017 से जीएसटीआर-1 फॉर्म नहीं भरने वालों को जुर्माने से छूट मिलेगी। इसके साथ ही लॉटरी पर एक मार्च, 2020...
ट्रम्प को झटका, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव पास
वाशिंगटन, कांग्रेस में डेमोक्रेट बहुल प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस के कामकाज में बाधा पहुँचाने के आरोप में महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया।
अमेरिकी इतिहास में ट्रम्प तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिनके विरुद्ध कांग्रेस के किसी सदन ने महाभियोग पारित किया है। अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में अब तक किसी...
छह माह अपने ननिहाल में प्रवास के बाद अब मायके पहुंची मां नंदा की डोली
गोपेश्वर, बधाण की मां भगवती नंदा देवी की उत्सव डोली छह माह अपने ननिहाल सिद्धपीठ देवराड़ा प्रवास के बाद 27 दिसम्बर को यहां से सिद्धपीठ नंदाधाम अपने मायके कुरूड़ (घाट) के लिए प्रस्थान करेगी।
देवराडा स्थित नंदा राजराजेश्वरी मंदिर में आयोजित कुरूड़ के पंडितों व बधाण के चौदह सयानो की मौजूदगी में पंडित पारेश्वर प्रसाद देवराडी ने पंचाग के अनुसार...
सब्जियों के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
हरिद्वार, मौसम का असर सब्जियों के दामों पर नजर आ रहा है। सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। सब्जी के बढ़े दामों ने गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।प्याज, लहसुन के साथ गोभी, मटर, गाजर, शिमला मिर्च, बैंगन, मूली, अदरक, आलू जैसी सब्जियों के दाम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। सब्जियों के दामों...
प्रदेश में 42 गैंग रजिस्टर्ड, 56 सदस्यों की हो चुकी है मौत
देहरादून, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए डीजी अशोक कुमार (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड के निर्देशन में प्रदेशभर बीते एक नवम्बर 2019 से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत 15 दिसम्बर तक की गई कार्रवाई की अशोक कुमार ने समीक्षा की। प्रदेश में रजिस्टर्ड 42 गैंग...
चीनी के उत्पादन में 35 प्रतिशत की गिरावट,15 दिसम्बर तक 45.8 लाख टन: इस्मा
नई दिल्ली, चालू विपणन सत्र 2019-20 में चीनी का उत्पादन 15 दिसम्बर तक 35 प्रतिशत गिरकर 45.81 लाख टन पर आ गया है। उत्पादन में गिरावट की मुख्य वजह इसके मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में उत्पादन में तेज गिरावट है।
मिलों के शीर्ष संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने यह जानकारी दी है। इस्मा के मुताबिक चीनी...
निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रियों के साथ किया बजट पूर्व विचार-विमर्श
नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व विचार-विमर्श किया। वित्त वर्ष 2020 -21 के आम बजट से पूर्व दिल्ली में आयोजित इस बैठक में गोवा, हरियाणा और पुड्डूचेरी के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, दिल्ली, तमिलनाडु एवं त्रिपुरा के उप-मुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के 17 वित्त मंत्रियों तथा...
अलाव जलाने की शीघ्र व्यवस्था करे नगर निगम
हरिद्वार, तीर्थनगरी में भीषण सर्दी के दृष्टिगत पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने मुख्य नगर आयुक्त को बुधवार को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम प्रशासन से शीघ्र अलाव जलाने की मांग की है।
अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि तीर्थनगरी के उत्तरी हरिद्वार में लगभग 50 हजार की जनसंख्या निवास करती है। साथ ही प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री गंगा स्नान एवं मंदिरों के दर्शन और...


























































