देहरादून में कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंंपकपी

0
407
देहरादून,  राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार सुबह राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे। सर्द हवा के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के पर्वती क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर जिले के कुछ भागों में माध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ियों से चल रही सर्द हवाओं के चलते ठंड बहुत अधिक बढ़ गई।