कजाकिस्तान में उड़ान भरते ही विमान क्रैश, 14 की मौत
नूर सुलतान (कजाकिस्तान), कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल बताए गए हैं।
बेक एयर की उड़ान जेड-92100 अल्माटी एयरपोर्ट से नूर-सुल्तान (जिसे पहले अस्ताना कहा जाता था) के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान पास...
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आठ पैसा मजबूत
नई दिल्ली/मुम्बई, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बावजूद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त के साथ 71.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घेरलू शेयर बाजारों की मजबूत रुख से शुरुआत से रुपये की धारणा को बल मिला।
अंतर बैंक विदेशी विनिमय...
दिल्ली में सर्दी का सितम, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंचा
नई दिल्ली, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसम्बर 2019 पिछले 118 सालों के दौरान दूसरा सबसे ठंडा दिसम्बर बनने जा रहा है। 1901 से 2018 तक सिर्फ चार मौकों पर दिसम्बर का अधिकतम औसत तापमान 20 डिग्री से नीचे गया...
हंसाती नहीं, ठहाके लगवाती है ‘गुड न्यूज’
इस वर्ष की आखिरी रिलीज फ़िल्म है 'गुड न्यूज' जो कि सलापस्टिक कॉमेडी का बेहतरीन नमूना बन के सामने आया है। शेक्सपियर के कई ड्रामे इस इस विधा में लिखे गए थे जिसे कॉमेडी ऑफ एरर का नाम दिया गया था। हृषिकेश मुखर्जी ने भी अपनी कई फिल्मों में कॉमेडी ऑफ एरर से हंसाती फिल्में बनाई थी। राज मेहता...
तीर्थ नगरी में कोहरा और शीतलहर से बढ़ी मुश्किलें
ऋषिकेश, तीर्थ नगरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही। घने कोहरे के साथ शीत लहर से लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा। जबरदस्त ठंड और लुढ़कते पारे से लोगों की हिम्मत घर से बाहर निकलने की नहीं हो सकी। कोहरे का हाल यह रहा कि वाहनों को दिन में लाइटें जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। सुबह...
ऋषिकेश में 31 दिसम्बर के बाद नहीं बिकेगा अण्डा-मांस: नरेंद्र सिंह
ऋषिकेश, कुंभ मेला क्षेत्र में बिक्री होने वाले अंडा और मांस पर नगर निगम, ऋषिकेश ने 31 दिसंबर के बाद प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को लेकर मीट व्यापारियों की आज निगम अधिकारियों की बातचीत हुई। इसमें मीट व्यापारियों को 31 दिसम्बर तक का समय दिया गया है।
नगर निगम में मीट व्यापारियों की निगम अधिकारियों के साथ बैठक में...
करोड़ो की विदेशी नस्ल की भेड़ बढायेगी उत्तराखंड पशुपालको की तकदीर
उत्तराखंड में भेड़ पालन एक मुख्य व्यवसाय है। भेड़ पालन से उत्तराखंड में ऊन का कारोबार बड़े स्तर पर किया जाता है।भारतीय नस्ल की भेड़ो के साथ साथ अब ऑस्ट्रेलियन भेड़ो की नस्ल का उत्तराखंड में पालन किया जा रहा है जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया से खास नस्ल की भेड़ो को टिहरी गढ़वाल में लाया गया है।मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के...
कैंसर से बचाव में मददगार ब्रोकली की खेती से किसानों के घर छाई खुशहाली
किसान इन दिनों खेती में नित नए प्रयोग कर रहे हैं। इससे एक ओर उनकी आर्थिक हालात काफी अच्छी हो रही है तो दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में उपजने वाले ब्रोकली जैसी सब्जी का उत्पादन होने से लोग इस ताजी सब्जी का स्वाद चख रहे हैं।
कैंसर रोगियों के लिए वरदान यह ब्रोकली, किसानों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली...
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू
नई दिल्ली, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। इस साल भारत में दिखने वाला यह पहला और लम्बी अवधि का सूर्य ग्रहण है।
इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को भी सूर्यग्रहण लगा था। लेकिन वह आंशिक सूर्यग्रहण था। आज का सूर्य ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों में...
स्पेन के साधकों ने ऋषिकेश में पूजन कर मनाया तुलसी दिवस
ऋषिकेश, स्पेन के योग साधकों ने बड़ी धूमधाम के साथ तुलसी का पूजन कर तुुुलसी दिवस मनाया। बुधवार को वैदिक फाउंडेशन हिमालया योगालय आश्रम में आयोजित तुलसी दिवस कार्यक्रम में सभी साधकों ने तुलसी दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। साथ ही साधकों ने 108 तुलसी पौधे भी योग धाम में लगाये। इसे तुलसी वाटिका का नाम दिया गया।
इस...



























































