राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया शुभारम्भ
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। 20 फरवरी तक देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर एवं हल्द्वानी में आयाेजित हाेने वाले इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हाेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों में उत्तराखण्ड से खिलाड़ी प्रतिभाग करें एवं मेडल प्राप्त कर...
डकैती करने आये यूपी के बदमाश घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस की गिरप्त में
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पुलिस ने एक ज्वेलर्स से डक़ैती करने आये यूपी के 7 बदमाशो को घटना को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया, ये बदमाश पहले ऋषिकेश में डकैती की योजना बना रहे थे। वहां किसी तरह सफल न होने पर इन्होंने देहरादून में डकैती की योजना बनायी पर पुलिस ने इनको घटना अंजाम देने से...
एससी-एसटी कर्मचारियों मांगे न माने जाने पर सामूहिक धर्म परिवर्तन की चेतावनी
देहरादून, प्रमोशन में आरक्षण और सीधी भर्ती में पुराने रोस्टर को लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश भर से आये हजारो एसटी एससी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ सचिवालय का घेराव किया। प्रदेश भर से आये अनुसूचित जाति के अनेक संघठनो से जुड़े लोगों ने राजधानी देहरादून में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी मांगे न माने...
बीएसएफ आईजी अभिनव कुमार के कार्यकाल को मिला विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) महानिरीक्षक(आईजी) अभिनव कुमार का कार्यकाल जुलाई 2021 तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने केंद्र में उनकी प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को विस्तार देने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को आज मंजूरी प्रदान कर दी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी मामलों की समिति (सीसीए) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रतिनियुक्ति संबंधित नीति में ढ़ील देते हुए बीएसएफ...
कोटा में 100 बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत
आदित्यनाथ और मायावती ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना
कोटा के जेके लोन अस्पताल में 100 बच्चों की मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बच्चों की मौत पर गहलोत सरकार निशाने पर है। इस मामले में कांग्रेस आलकमान भी गंभीर है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एम्स के...
आने वाली जनरेशन दुनिया को दिशा देने का कार्य करेगी : बीके मोदी
मोदी योगा रिट्रीट के संस्थापक बी के मोदी के जन्मदिन के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर आयोजित ग्लोबल हिंदू सॉलि़डेट्री कार्यक्रम के दौरान सूफी गायक कैलाश खेर ने त्रिवेणी संगम पर समा बांधा। गुरुवार को केवल घाट पर आयोजित मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सूफी गायक कैलाश खेर ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर...
फिर चर्चाओं में रुड़की कारागार, बंदी ने पेड़ से लटककर लगायी फांसी
रुड़की का उप-कारागार एक बार फिर चर्चाओं में आ गया। इस बार जेल के एक बंदी ने जेल परिसर में ही अपने मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से जेल प्रशासन व पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया गया है कि दीपक नामक एक कैदी को मंगलोर पुलिस...
उत्तराखण्ड को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार
भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड को वर्ष 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तुमकुर, कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रावत एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को यह पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर राज्य के दो प्रगतिशील किसानों, कपकोट की श्रीमती कौशल्या व भटवाड़ी के श्री जगमोहन राणा को भी सम्मानित...
औली की ढलानों पर शुरू हुआ हिमक्रीड़ा प्रशिक्षण
गोपेश्वर, चमोली जिले के हिमक्रीड़ा स्थली औली में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी के बीच गुरुवार से गढ़वाल मंडल विकास निगम के तत्वावधान में स्कीइंग का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें पर्यटकों व स्थानीय युवाओं को स्कीइंग के गुर सिखाये जायेंगे।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रशिक्षक विकेश डिमरी ने बताया इस वर्ष का यह पहला प्रशिक्षण...
सुलभ शौचालय की फीड बैक मशीनें बनीं शो पीस
देहरादून, अब सुलभ शौचालय भी समस्या का कारण बन रहे हैं। इसका कारण फीड बैक मशीनों का खराब होना है। वर्ष 2017 में स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान देहरादून के सुलभ शौचालयों में फीडबैक मशीनें लगाई गयी, तब से अब तक भी मशीनें, महज शो पीस सी टंगी हुई हैं। लगता नहीं कि इन्हें लगाने से कोई लाभ हुआ हो,...



























































