हिना खान की डेब्यू फिल्म ‘हैक्ड’ का ट्रेलर जारी
छोटे परदे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री हिना खान की डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। साइबर क्राइम पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार को जारी हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर को निर्देशक विक्रम भट्ट ने...
थ्री नॉट थ्री राइफल का उत्तराखंड पुलिस से रिटायरमेंट
देहरादून, दुनियांभर में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली थ्री नॉट थ्री राइफल को अभी तक उत्तराखंड पुलिस उपयोग में ला रही थी लेकिन अब जल्द यह रिटायर होने जा रही है। अंग्रेजो के समय से उपयोग हो रही राइफल अब पुलिस के कंधो से उतरने जा रही है जिसकी जगह बाब नए अत्याधुनिक हथियार लेगें।
उत्तराखंड के उत्तर प्रदेश...
मौनी अमावस्या पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
ऋषिकेश, मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को तीर्थ नगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
देवभूमि ऋषिकेश में ठण्ड के बावजूद शुक्रवार तड़के से ही विभिन्न घाटों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घाटों पर गंगा स्नान किया। साथ ही मंदिरों में भी शीश नवाया। इस दौरान मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी...
कुंभ को लेकर सरकार और मेला प्रशासन बरत रहा उदासीनताः गिरि
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने गुरुवार को प्रेस को जारी बयान में सरकार और कुंभ मेला प्रशासन पर कुंभ कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि मेला प्रशासन ने कुंभ कार्यों को मजाक बनाकर रख दिया है।
रमता पंच हरिद्वार कुंभ के लिए रवाना हो...
उत्तराखंड में शाहीनबाग दोहराने नहीं दिया जाएगा : त्रिवेंद्र
उत्तराखंड में दिल्ली का शाहीनबाग दोहराने के प्रयास चल रहे हैं। इसका प्रमाण कुमाऊं का एक क्षेत्र है जहां इसी तरह का प्रयास किया गया। इस प्रयास में बाहरी लोगों ने मामले को तूल देने की कोशिश की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शासन-प्रशासन को सचेत रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को कहा कि अब उत्तराखंड को भी...
एसडीआरएफ राहत और बचाव कार्यों में बढ़ चढ़कर कार्य करती है: तृप्ति भट्ट
खतरों से सावधान रहना और सावधानीपूर्वक राहत कार्य करना एसडीआरएफ की दक्षता है। इस संगठन की अपनी कार्य दक्षता में गुणात्मक सुधार एवं रेस्कयू समय में न्यूनता लाने के लिए प्रदेश में स्थित सभी पोस्टों में तृप्ति भट्ट सेनानायक एसडीआरएफ के दिशानिर्देश में गुरुवार को की प्रातःकाल सात बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
एसडीआरएफ की सभी टीमों को कंट्रोल...
पार्टी में अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाशत: भगत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पार्टी को नयी गति देने पर जुट गए हैं। गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में अनौपचारिक बातचीत में उनका कहना था कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई जगह नही है। यदि किसी ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अनुशासन भंग किया तो ऐसे लोगों को पार्टी...
‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का ट्रेलर जारी
हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता और मानवी गगरू,पंखुरी अवस्थी अहम भूमिका में है। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म के दो पोस्टर्स और फिल्म का मजेदार ट्रेलर जारी किया है। फिल्म के...
वित्त मंत्रालय का ऑनलाइन क्लास अर्थशास्त्री का पहला सवाल बैंकों का मर्जर
नई दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने आम आदमी को बजट 2020-21 से जुड़ी बारिकियों को बताने के लिए ऑनलाइन क्लास रूम बुधवार से शुरू किया है। इस क्लास में आप भी शामिल हो सकते है।
वित्त मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर मंत्रालय प्रतिदिन #अर्थशास्त्री के साथ किसी न किसी नए टॉपिक पर जानकारी देगा। दिलचस्प बात यह है कि सवाल पूछने वाले...
सैनिकों को गृह कर में पूर्ण रूप से दी जायेगी छूट : मुख्यमंत्री
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में स्वयं के भवन में निवासरत पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों को गृह कर में पूर्ण रूप से छूट देने के संबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सैनिकों को राज्य में एक मकान के लिए गृह कर में पूर्ण रूप से छूट दी जायेगी। इसके लिए उन्होंने...



























































