सैनिकों को गृह कर में पूर्ण रूप से दी जायेगी छूट : मुख्यमंत्री 

0
441
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में स्वयं के भवन में निवासरत पूर्व सैनिकों व सेवारत सैनिकों को गृह कर में पूर्ण रूप से छूट देने के संबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सैनिकों को राज्य में एक मकान के लिए गृह कर में पूर्ण रूप से छूट दी जायेगी। इसके लिए उन्होंने निदेशक सैनिक कल्याण को प्रस्ताव बनाने को कहा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर निकायों के वित्तीय संसाधन बढ़ाने के लिए प्रयास किये जाय। नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जाय।