उत्तराखंड में 2018-19 को छोड़ हर साल बढ़े आरटीई के तहत दाखिले
भराड़ीसैंण चमोली, निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तकरीबन हर साल स्कूलों में अपवंचित व कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का प्रवेश बढ़ रहा है। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के सवाल पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि 2018-19 को छोड़कर हर साल आरटीई के तहत प्रवेश बढ़ रहे हैं। आरटीई के तहत निजी स्कूलों...
टिहरी झील महोत्सव 17 मार्च से, तैयारी में जुटे अफसर
नई टिहरी, जिला प्रशासन ने 17 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय टिहरी झील महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. वी. षणमुगम ने मेलास्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्था के हर पहलू पर चर्चा की। आयोजन समिति के प्रभारियों से भूमि समतलीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आगंतुको के भोजन व ठहरने, साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, शौचालय, कूड़ा निस्तारण,...
ईरान में कोरोना वायरस से 107 लोगों की मौत, 3513 संक्रमित
तेहरान, ईरान में कोरोना वयरस से मरनेवालों की संख्या 107 हो गई है। जबकि 3513 लोग संक्रमित हैं। ईरान अपने प्रमुख शहरों की यात्रा को सीमित करने के लिए चेकपॉइंट स्थापित करेगा। साथ ही देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वह कागज से बने नोटों का प्रयोग न करे, जिससे संक्रमण फैलने का डर है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्री...
उत्तराखंडः राज्य बनने के बाद 1267 स्कूल बंद
भराड़ीसैंण चमोली, राज्य बनने के बाद प्रदेश में 1267 स्कूल बंद हो गए हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायक मनोज रावत के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि राज्य गठन के बाद से माध्यमिक स्तर के 22 और प्राइमरी स्तर के 1245 स्कूलों को विलीनीकरण करते हुए बंद किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि बंद...
नैनीताल में 26 विदेशी सैलानी, कोई भी कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं
नैनीताल, जिले की सीएमओ डॉ. भारती राणा ने कहा है कि राज्य मुख्यालय से जिले में जापान, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों के 26 सैलानियों के पहुंचने की सूचना मिली थी, इनमें से केवल एक को हल्की खांसी थी। बाकी में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले।
उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की जनपद स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के...
जगुआर लैंड रोवर इंडिया और टाटा पावर ने की भागीदारी की घोषणा
मुंबई, जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने ईवी चार्जिंग समाधानों की पेशकश के लिए टाटा पावर के साथ भागीदारी की घोषणा की है। टाटा पावर भारत के 24 शहरों में 27 आउटलेट्स के अपने रिटेल नेटवर्क और ग्राहक के आवास अथवा कार्यालय पर भी जगुआर लैंड रोवर के लिए चार्जिंग समाधान प्रदान करेगा।
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी टाटा...
कोरोना वायरसः उत्तराखंड प्रशासन चौकन्ना
देहरादून, कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तराखंड प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों, हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशन पर सर्तकता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिलों के सीएमओ को सरकारी और निजी अस्पतालों में माकूल इंतजाम करने को कहा है।
कोरोना वायरस की वजह से अप्रैल में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा और मानसरोवर यात्रा का संचालन प्रशासन...
उत्तराखंड के 16 हजार शिक्षकों पर लटकी खतरे की तलवार
भराड़ीसैंण (गैरसैंण), उत्तराखंड के 16 हजार 608 शिक्षकों की नौकरी पर खतरे की तलवार लटकी हुई है। ये वे शिक्षक हैं, जिन्होंने विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया है लेकिन इस प्रशिक्षण को अभी तक एनसीटीई की मान्यता का औपचारिक आदेश नहीं जारी हुआ है। यह चौंकाने वाली जानकारी गुरुवार को यहां विधानसभा में कांग्रेस विधायक मनोज रावत के उठाए...
फिर गरमाया गैरसैंण का मुद्दा, विपक्ष को स्थायी राजधानी से कम मंजूर नहीं
भराड़ीसैंण (गैरसैंण), गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा करके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भले ही बुधवार को विधानसभा सदन में तालियां बटोरीं लेकिन इससे यह मुद्दा शांत नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सत्ता पक्ष के दूसरे नेता जहां इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में गिना रहे हैं वहीं प्रमुख विपक्षी...
गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर होली के रंग में रंगी जनता और सरकार
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) चमोली, गैंरसैंण को उत्तराखंड की गीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के ठीक एक दिन बाद होली का खुमार गैरसैंण की जनता और सरकार के सिर चढ़कर बोला। सुबह यहां भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन के बाहर खुशी से सराबोर आसपास के गांवों के बाशिंदों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने पहुंचकर सरकार के नुमाइंदों के साथ अबीर-गुलाल से होली खेली।
वैसे...



























































