होली पर लखनऊ में भूल भुलैया-2 की शूटिंग करेंगे कार्तिक आर्यन
लखनऊ, सुपर हिट फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल की शूटिंग के लिए सोमवार को कार्तिक आर्यन लखनऊ पहुंचे। भूल भुलैया पार्ट टू की शूटिंग होली के दिन मंगलवार को लखनऊ में होगी। इसमें भूतिया हवेली में कार्तिक के प्रवेश करने का शार्ट फिल्माया जाएगा।
फिल्म की शूटिंग महमूदाबाद पैलेस में होगी। इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग महमूदाबाद पैलेस...
अल्मोड़ा में बन रही दवा से कोरोना के इलाज का दावा
नैनीताल, दुनिया में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस का इलाज संभव है। यह दावा नैनीताल जिले के रामनगर से सटे अल्मोड़ा जिले के मोहान स्थित इंडियन मेडिसिन फार्मा सिटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) ने किया है। आईएमपीसीएल ने कहा है कि उसकी यूनानी दवा ‘त्रियाके नजला’, ‘शर्बते उन्नाब’ और ‘हब्बे बुखार’ के प्रयोग से कोरोना वायरस शुरुआती दौर में ही मर जाता...
मसूरी विधायक के आवास में कुमांऊनी होली गाते होलियारें
देहरादून, होली की एक संध्या पूर्व पर हमारी पहचान रंगमंच संस्था द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊंनी होली का आयोजन पारम्परिक वाध्ययंत्रों के माध्यम से किया गया। उन्होनें विभिन्न गीतों के माध्यम से होली की शुभाशीष दी और राज्य के कल्याण की कामना की।
विधायक गणेश जोशी ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर रंगमंच के...
देश में कोरोना वायरस के सात नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 40 पहुंची
नई दिल्ली, देश में कोराना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना वायरस के कुल सात मामले सामने आए जिनमें अकेले केरल में पांच लोगों संक्रमित पाए गए हैं। पांच नए संक्रमित लोगों की संख्या पहुंचने के बाद केरल के सभी शैक्षणिक संस्थान को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया...
‘बधाई दो’ में पहली बार नजर आएंगी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी
फिल्म 'बधाई हो' 2018 की सबसे अधिक समीक्षकों द्वारा सम्मानित फिल्मों में से एक है और यहां तक कि कई पुरस्कार भी जीते हैं। फिल्म ने कुछ ही समय में दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सिखरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब निर्माता इस...
कोरोना वायरस: तेल की कीमतों में गिरावट के साथ दुनिया भर के शेयर बाजार गिरे
सिडनी, कोरोना वायरस के आर्थिक असर और सऊदी अरब के रूस के साथ तेल कीमत युद्ध शुरू करने के बाद तेल की कीमतों में 30 फीसदी से अधिक गिरावट हुई। इससे घबराए निवेशकों के बॉन्ड की ओर जाने से वैश्विक शेयर बाजार में भी सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
निवेशकों की भीड़ से अमेरिकी बांड यील्ड 30 साल में पहली बार एक...
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन
नई दिल्ली, कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल और यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे हंसराज भारद्वाज का रविवार की रात निधन हो गया। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर...
सीएम और मंत्रियों की सदन में गैरमौजूदगी पर विपक्ष ने उठाए सवाल
गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के ठीक दो दिन बाद ही सरकार के ज्यादातर मंत्री और विधायक बजट सत्र का पहला चरण पूरा हुए बिना ही यहां से रुखसत हो गए। सत्र के 5वें दिन शुक्रवार को सत्ताधारी दल के मात्र 27 विधायक सदन में मौजूद रहे जबकि विपक्ष के सभी सदस्य कार्यवाही पूरी होने तक सदन में...
कड़ाके की ठंड में तुंगनाथ की भक्ति में लीन श्रद्धालु
पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा सांकरी गांव से विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी निवासी बचन सिंह नेगी के घर पहुंची। कड़ाके की ठंड में भी ग्रमीण भगवान तुंगनाथ की भक्ति में लीन हैं। रविवार को दिवारा यात्रा गुप्तकाशी क्षेत्र से विदा होकर पतित पावनी मंदाकिनी की जल धाराओं...
महिला दिवस पर बच्चियों ने संभाली देहरादून शहर की कमान!!
देहरादून के नगर-निगम में अक्सर लोग हर दिन अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाते नजर आते है लेकिन आज का माहौल कुछ अलग था । जनसुनवाई भी हुई, कर्मचारियों से उनका काम का ब्यौरा मांगा गया और उनके काम को लेकर हड़काने वाले रोजमर्रा वाले साहब नही बल्कि नगर आयुक्त की कुर्सी पर बैठी 8 साल की बच्ची दिव्यांशी...


























































