तीन महीने तक मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं, किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं
नई दिल्ली, कोरोना वायरस के मद्देनजर वित्त मंत्रालय और बैंकों के अधिकारियों से मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले तीन महीने तक किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। साथ ही बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त भी खत्म कर दी गई है।
सीतारमण ने...
कोरोना का खौफ, उत्तराखंड विधानसभा का दूसरा चरण सिर्फ एक दिन का होगा
देहरादून, चतुर्थ विधानसभा के प्रथम सत्र का दूसरा चरण बुधवार से देहरादून में शुरू होने जा रहा है। कोरोना वायरस (कोविड-19) के खौफ का असर बजट सत्र पर भी साफ़ दिखाई दे रहा है। नतीजतन, दूसरा चरण भराड़ीसैंण की बजाय अब देहरादून में आयोजित कराने का फैसला किया गया है और अब यह सिर्फ एक दिन ही चलेगा। सत्र की कार्यवाही...
लॉकडाउन के उल्लंघन में 160 लोग गिरफ्तार
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये प्रदेश में दिनांक 23 मार्च 2020 से लागू लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 55 अभियोग पंजीकृत कर कुल 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड...
स्कूल में घुसे गुलदार ने चौकीदार पर किया हमला,पकड़ने गए वनकर्मी को किया घायल
ऋषिकेश, श्यामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ऋषिकेश बाईपास मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल एकेडमिक ब्लॉक में लाइट बंद करने गए चौकीदार पर गुलदार ने हमला कर दिया।
मंगलवार की सुबह 6 बजे स्कूल का चौकीदार अमर सिंह स्कूल के एकेडमिक ब्लॉक में लाइट बंद करने गया था। उसी दौरान सीढ़ी के नीचे से निकले गुलदार...
तीन घंटे की छूट में रही अधिक भीड़भाड़, 10 बजे के बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा
नैनीताल, मुख्यमंत्री एवं शासन के निर्देशों पर मंगलवार को आवश्यक वस्तुओं-राशन, दूध एवं सब्जी की की दुकानें व मंडी सुबह सात से 10 बजे तक तीन घंटे ही खुलीं। इस दौरान बाजारों में लोग काफी हद तक कोरोना के संक्रमण के फैलने के प्रति उदासीन व लापरवाह नजर आए। इस दौरान बैंक भी तीन घंटे ही खुले। पुलिस एवं...
परमार्थ निकेतन में बन रहा है आइसोलेशन सेंटर
ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन अस्पताल को कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों की सेवाओं के लिये समर्पित किया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने हेतु परमार्थ निकेतन ने अनूठी सेवाओं की शुरुआत की। इसके अन्तर्गत परमार्थ निकेतन अस्पताल में आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है।
मंगलवार को वैश्विक महामारी कोविड -19 से सहमे लोगों के लिये राहत देने तथा मौजूदा माहौल को...
जल विद्युत परियोजना ने 11 कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से भेजा घर
गोपेश्वर, चमोली जिले में लॉकडाउन के बीच मंगलवार को क्षेत्र में जल विद्युत परियोजना निर्माण का कार्य कर रही हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 कर्मचारियों को हेलीकाप्टर से देहरादून भेजा गया। कोरोना अलर्ट को देखते हुए कंपनी में कार्य बंद होने की दशा में इन कर्मचारियों को उनके घर भेजने का निर्णय किया गया।
अचानक जोशीमठ नगर के रविग्राम हेलीपैड...
कोविड 19 के बचाव के सम्बंध में सरकार ने लिए निर्णयें
देहरादून, शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने सचिवालय मीडिया सेंटर में कोरोना वाइरस कोविड 19 के बचाव के सम्बंध में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी दी।
1 सरकारी 4 मेडिकल कालेज देहरादून,हल्द्वानी,श्रीनगर, अल्मोडा को मुख्य रूप से कोरोनो उपचार के लिये रखा जाएगा। शेष विभागों को अन्य हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।
2 कोरोना कोविड19 के टेस्ट के लिये...
भारत-बांग्लादेश सीमा पर फंसे हैं 70 कश्मीरी छात्र, सरकार से बॉर्डर खोलने की अपील
कोलकाता, कोरोना संक्रमण के बाद भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी लॉकडाउन हो जाने की वजह से वहां 70 कश्मीरी छात्र फंसे हुए हैं। इन छात्रों को इनके कॉलेजों के हॉस्टल से हटा दिया गया है और स्वदेश लौटने को कहा गया है।
ये सारे छात्र कोलकाता सेक्टर अंतर्गत पेट्रापोल-बेनापोल सीमा पर पहुंच चुके हैं लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह...
उत्तराखंड विधानसभा सत्र 25 से
देहरादून, कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने एवं 31 मार्च तक उत्तराखंड में लॉकडाउन घोषित किए जाने के बावजूद उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का अगला चरण 25 मार्च से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए विभिन्न एहतियाती उपायों को करने के लिए विधान सभा के...



























































