खुद तैयार कर मुफ्त फेस मास्क वितरित कर रहा मुस्लिम महिलाओं का स्वयं सहायता समूह
कोरोना की विश्वव्यापी महामारी से बचने-बचाने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए लोग अपनी-अपनी तरह से योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यालय के निकट ज्योलीकोट में मदनी स्वयं सहायता समूह के द्वारा सूती कपड़े से फेस मास्क तैयार किये जा रहे हैं, और इन्हें जरूरतमंदों को बांटा जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना से...
कोरोना वायरस के बचाव कार्यों में फ्रंटलाईन में कार्यरत 68457 कार्मिकों का 4 लाख का बीमा
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव कार्यों में फ्रंटलाईन में कार्यरत 68457 कार्मिकों को 4-4 लाख का बीमा लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसकी स्वीकृति दी है। 01 वर्ष की अवधि के लिए इस पर 17.02 करोङ रूपए का व्यय आएगा। इसका वहन मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का बीमा केन्द्र...
निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में ओपीडी खुली रहेगी
मुख्यमंत्री रावत ने सोमवार को सीएम आवास में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार हर सम्भव कोशिश कर रही है। इसमें प्राईवेट चिकित्सा संस्थानों का सहयोग बहुत जरूरी है। वर्तमान में दून अस्पताल, महंत इंद्रेश अस्पताल, एम्स ऋषिकेश...
उत्तराखंडः लॉक डाउन में मजदूरों को मिलेगा पूरा वेतन, मकान मालिक नहीं ले सकेगा किराया ः डीजीपी
प्रदेश में कार्यरत मजदूरों को उनके नियोक्ताओं द्वारा लॉक डाउन की अवधि का पूरा वेतन देय होगा। इसी तरह लॉक डाउन के दौरान कोई भी मकान मालिक किरायेदार से न तो किराया लेगा और न ही मकान खाली करवाएगा। इस आशय का निर्देश राज्य पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने आज यहां सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को...
कोरोना लॉकडाउन: अलग अलग हिस्सों में सामने आये मदद के हाथ
ट्रक चालकों को बांटे भोजन के पैकेट
चमोली जिले की नंदप्रयाग नगर पंचायत ने लाॅक डाउन के दौरान बाहर से आवश्यक खाद्य सामग्री लेकर आ रहे ट्रक चालकों व परिचालकों को चाय, नाश्ता और भोजन कराने की व्यवस्था की है। साथ ही पैदल अपने घर जा रहे लोगों को भी भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी...
देहरादून के होटल में ठहरा ब्रिटिश नागरिक नोएडा में मिला कोरोना संक्रमित, होटल रीजेंटा सील
यहां के रीजेंटा होटल में तीन दिन ठहरे ब्रिटिश नागरिक की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने पूरा होटल सील कर दिया है।
देहरादून के स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अफसर डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि होटल के रिकॉर्ड के अनुसार यह ब्रिटिश नागरिक 12 मार्च को होटल पहुंचा। तीन दिन रुककर वह 15...
कोरोनाः आयुष विभाग के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ को स्वास्थ्य विभाग के साथ काम करने का निर्देश
उत्तराखंड में कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी विभाग में कार्यरत समस्त चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को अस्थाई तौर पर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
सचिव (स्वास्थ्य) नितेश कुमार झा की ओर से जारी किए...
बर्फबारी व बारिश के के बाद खुशगवार हुआ पहाड़ का मौसम
उत्तरकाशी, पहाड़ों में शुक्रवार को बारिश तथा हिमपात के बाद मौसम खुशगवार हो गया है। शनिवार को उत्तरकाशी के समूचे क्षेत्रों में आसमान से धूप खिलने के बाद गत 24 घंटों की झमाझम बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया है।
शुक्रवार को उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री हर्षिल, धराली ,दयारा बुग्याल, हरकिदून, यमुनोत्री घाटी की...
उत्तराखंडः कोरोना संकट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी सेवा कार्यों में जुटा
कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण से बचाव के मद्देनजर किए गए लॉक डाउन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे देश भर में सेवा कार्य में जुट गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक शासन प्रशासन को अपने स्तर से पूरा सहयोग देकर पूरे महानगर में सेवा कार्य में लग गए...
कोरोना वॉरियर्सः सेवा की मिसाल बनी डिंपल की चाय की केतली
विश्वव्यापी महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश में लॉक डाउन किया गया है। इस लॉक डाउन में कोरोना वॉरियर्स के रूप में तमाम लोग काम कर रहे हैं। ऐसी ही कोरोना वॉरियर्स हैं आवास विकास निवासी डिंपल सैनी। वह पांच दिनों से लगातार चाय की केतली लेकर घर से निकलती हैं और...


























































