बदरीनाथ धाम की पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग में भी आई कमी
कोरोना काल में देशव्यापी लॉक डाउन का असर बदरीनाथ धाम को प्रतिवर्ष मिलने वाली पूजा बुकिंग में भी पड़ा है। मंदिर समिति के अनुसार पहले इस अवधि तक करीब 80 लाख लोग पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराते थे। इस बार अभी तक सिर्फ दस लाख लोगों ने पूजा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
बदरीनाथ धाम में सुचारु पूजा...
स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ
स्विटज़रलैंड ने अपने यहां आल्प्स पर्वत श्रृंखला में स्थित दुनिया के प्रख्यात पहाड़ मेटरहॉर्न पर तिरंगा प्रोजेक्ट करके कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है। इसे ट्वीटर के माध्यम से साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
पचासी वर्षीय शांति देवी ने पीएम केयर फंड में दिए एक लाख रुपये
चमोली जिले के गौचर गांव की वयोवृद्ध शांति देवी ने कोराना से जंग लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए पीएम केयर फंड में एक लाख रुपये की मदद की है।
शांति देवी (85) ऑनरेरी कैप्टन स्वर्गीय महिपाल सिह गुसाई की पत्नी हैं। उनके पति तृतीय गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त हुए थे। शांति देवी ने देश...
उत्तराखंड के सभी विवि और डिग्री कॉलेजों में 21 से ऑनलाइन शुरू होंगी कक्षाएं
उत्तराखंड के सभी डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 21 अप्रैल से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। शासन सचिव डॉ अहमद इकबाल ने आज इस आशय के आदेश जारी किए हैं।
राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षा निदेशक को जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज्य के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों और उसके...
ऋषिकेश के किसान बारिश से हलकान
ऋषिकेश में बीती देर रात और शनिवार सुबह हुई बारिश जहां शहरी क्षेत्र के लिए गर्मी से राहत लेकर आई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम की यह बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई। कोरोना वायरस के कारण एक ओर मजदूर, किसानों से लेकर हर वर्ग त्रस्त है, ऐसे में बारिश ने गांवों में किसानों की मुश्किलें...
दोनों धामों के रावल उत्तराखंड रवाना, तय तिथि को खुलेंगे कपाट
चारधाम यात्रा के दो धाम बदरी और केदार धाम के कपाट खुलने को लेकर की जा रही तमाम कयासबाजियों पर विराम लग गया है। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के रावल शीतकालीन प्रवास से अपने-अपने धाम के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए। अब तय कार्यक्रम के अनुसार वैदिक परंपरा और विधि-विधान के साथ चारधाम के कपाट तय तिथि पर...
उत्तराखंड में जिलास्तर पर पीपीई किट की खरीद पर लगी रोक, गुणवत्ता पर जोर
- जिलाें की डिमांड के आधार पर महानिदेशालय अब केंद्र से मंगाएगा हाई क्वालिटी की पीपीई किट
- मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के संग वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान दिए निर्देशक
- कृषि एवं सन्निर्माण क्षेत्रों में 20 अप्रैल से कामकाज शुरू करने को लेकर भी हुई चर्चा
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से...
उत्तरकाशी : 15 किमी. पैदल चलकर एसडीएम ने जाना सरबड़ीयार के बाशिंदों का हाल
वैश्विक महामारी कोरोना से देशभर में जारी लॉकडाउन के दौरान उत्तरकाशी के सीमांत गांवों में लोगों के हालचाल जानने के लिए पुरोला के उपजिलाधिकारी मनीष कुमार लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलकी सरबड़ीयार पहुंचे और लोगों के हालचाल जाने।
शुक्रवार को सर, लेवटाडी, डिंगाडी, पौंटी और किमडार आदि गावों का स्थलीय निरीक्षण कर एसडीएम ने लोगों की रोज़मर्रा की परेशानियों को जाना व हर संभव...
उत्तराखंड: जिलों का प्रभार, संकट से पार पाने के बढ़े आसार
कोरोना संकट से निपटने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने अपने सभी मंत्रियों को जिलों की कमान सौंपी हैं। कुछ जिले संवेदनशील हैं। इस वजह से यहां के प्रभारी मंत्रियों को ज्यादा पसीना बहाना पड़ रहा है। तमाम जिले ऐसे भी हैं, जहां पर कोरोना का खतरा या तो है नहीं, या फिर बहुत कम है। ऐसे में संबंधित प्रभारी...
कोरोना लॉकडाउन : 20 के बाद उत्तराखंड में चलेंगे उद्योग, डीएम से लेनी होगी अनुमति
कोरोना लॉकडाउन की वजह से करीब एक महीने बंद राज्य के उद्योगों के लिए अच्छी खबर है। इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित सभी उद्योग 20 जून के बाद से चलाए जा सकेंगे। गुरुवार को मंत्रीपरिषद की बैठक में यह निर्णय किया गया। सीएम त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसके साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। करीब तीन...


























































