Page 392

चौदह दिन के होम क्वारंटाइन में केदारनाथ रावल 

चारधाम
भगवान केदारनाथ के रावल 1008 जगद्गुरु भीमांशकर लिंगम 14 दिन के होम क्वारंटाइन में हैं। इस दौरान वे लोगों से दूरी बनाये रखेंगे। नांदेड़ (महाराष्ट्र) से यहां पहुंचे रावल की देखरेख में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। आम लोगों को पुलिस उनसे नहीं मिलने देंगे। वह रविवार सुबह छह बजे केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचे थे। यहां पहुंचने से पहले...

मजदूरों को घटिया राशन सामग्री वितरित करने पर हंगामा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

राशन
(चंपावत) लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए राशन सप्लाई में घटिया सामग्री वितरित करने की शिकायत पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने तहसीलदार को वितरित की गई खाद्य सामग्री सीज करने एवं महिला व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।  बताया गया कि नगर की एक महिला व्यापारी ने...

श्री बद्रीनाथ धाम के रावल सहित दो शिष्यों का कोविड-19 परीक्षण, शिवानंद आश्रम में क्वॉरेंटाइन

चारधाम यात्रा
भारत के चार धामों में से एक श्री बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदिरी सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे। एम्स ऋषिकेश में उनका कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कोविड-19 का परीक्षण किया गया। इसके बाद वे मुनि की रेती स्थित शिवानंद आश्रम में स्वयं कोरनटाईन के लिए चले गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार वह पूरी तरह स्वस्थ पाए...

हिमालयन हॉस्पिटल की ओर से पुलिस जवानों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की ओर से पुलिस जवानों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रानीपोखरी, डोईवाला व रायवाला थाना के करीब 150 से ज्यादा पुलिस जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पुलिस जवानों को कोविड-19 के लक्षण व बचाव की जानकारी दी। एसआरएचयू...

तय हो गई बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीख

भगवान बदरीनाथ के कपाट 15 मई 2020 को प्रातः 4:30 बजे खुलेंगे। गाडु घड़ा परंपरा के लिए तिल का तेल निकालने के लिए 5 मई 2020 की तिथि तय की गई है। सोमवार को टिहरी के राजा श्री मनुजेंद्र शाह ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल माहराज ने यह भी बताया कि केदारनाथ धाम के...

क्वारंटाइन सेंटर में बच्चों को पढ़ा रहीं कांस्टेबल कमला चौहान 

पुलिस
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्थानीय पुलिस मुस्तैदी से जुटी हुई है। पुलिस कर्मी लाॅक डाउन का सही से पालन कराने के लिए जहां सड़क पर मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं बनबसा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल कमला...

कोरोना का खौफः सड़क पर पड़े रहे 500 के नोट, किसी ने हाथ नहीं लगाया

कोरोना
इन दिनों लोगों में कोरोना की किस कदर दहशत है, इसकी ताजा मिसाल आज यहां की धर्मपुर सब्जी मंडी में देखने को मिली, जब 500 और 100 रुपये के नोट सड़क पर बिखरे पड़े थे लेकिन उन्हें उठाने वाला कोई नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस ने ले जाकर थाने में जमा किए नोट दरअसल, आज सुबह देहरादून की धर्मपुर सब्जी...

राजनीति: भगत ने कहा झूठीं तो भड़कीं इंदिरा ह्रदयेश

इंदिरा हृदयेश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को झूठी कहकर भड़का दिया। कांग्रेस नेता हदयेश ने प्रेस नोट जारी करके अपनी नाराजगी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा है कि अपने पचास साल के विधायी जीवन में उन्होंने ऐसी बातें पहली बार सुनी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सदन में अपने पहले ही संबोधन...

लाॅक डाउनः कूची और रंग में छलकी कोरोना की पीड़ा

लाॅक डाउन
इन दिनों पूरा देश कोरोना महामारी के वैश्विक संकट की इस घड़ी में लाॅक डाउन है। जीवन बचाने के लिए घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। इस लाॅक डाउन का कई लोग और संस्थाओं की ओर से सदुपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में चेज हिमालय और पहाडी ट्रैवलर की ओर से  अग्रणी विकास समिति के सहयोग...

रुद्रप्रयागः मानकों को ताक में रखकर बनाई जा रही सुरक्षा दीवार 

रुद्रप्रयाग
काश्तकारों की कृषि की सुरक्षा और जानवरों को ग्रामीण क्षेत्रों से दूर रखने के उद्देश्य से वन विभाग दूरस्थ जंगलों में सुरक्षा दीवार और चेक डैम निर्माण के नाम पर बजट ठिकाने लगाने में लगा हुआ है। रुद्रप्रयाग वन्य जीव प्रभाग यूनिट गुप्तकाशी ने मानकों को ताक में रखकर क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में जो दीवारें और चेक डैम...