स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ 

0
1197

स्विटज़रलैंड ने अपने यहां आल्प्स पर्वत श्रृंखला में स्थित दुनिया के प्रख्यात पहाड़ मेटरहॉर्न पर तिरंगा प्रोजेक्ट करके कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है। इसे ट्वीटर के माध्यम से साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो को साझा करते हुए लिखा, ‘कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में हमसब साथ है। महामारी की इस लड़ाई में मानवीयता ही जीतेगी।  प्रधानमंत्री ने स्विट्जरलैंड स्थित भारतीय मिशन की ओर से किए गए ट्वीट को साझा किया है। इसमें भारत ने स्विट्जरलैंड का धन्यवाद दिया है।

इसके अलावा तिरंगे के साथ पहाड़ की तस्वीरें जेनेवा स्थित भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गुरलीन कौर ने भी साझा की हैं। दुनिया कोरोनोवायरस महामारी से जूझ रही है। ऐसे में स्विट्जरलैंड मैटरहॉर्न को रोशन करके दुनिया में आशा, प्रेम और सहानुभूति के संदेश भेज रहा है।

स्विटज़रलैंड में हर रात सूर्यास्त से 4,478-मीटर (14,692-फुट) ऊंचे दुनिया के देशों के राष्ट्रीय प्रतीक शब्दों और छवियों के साथ इस पहाड़ पर संप्रेशित किए जाते हैं। लगभग 800 मीटर ऊँचे प्रकाश प्रतिबिंब को पर्वत के उत्तर-पूर्व की ओर चार किलोमीटर दूर इटली के साथ स्विट्जरलैंड की दक्षिणपूर्वी सीमा से पिछले कुछ हफ्तों से प्रोजेक्ट किए जा रहे हैं।

प्रकाश कलाकार गेरी हॉफसिट्टर ने कहा कि हमने स्विस ध्वज के साथ शुरुआत की, क्योंकि यह पहाड़ हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। भारत के साथ-साथ अमेरिका, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन और जापान के झंडे भी पहाड़ पर दर्शाये गए हैं।