Page 385

हरिद्वार में सर्वेक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला

कोरोना
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में परिवार सर्वेक्षण के लिए पहुंची  स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ  ग्रामीणों द्वारा बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है।  ग्रामीणों ने इस दौरान अभिलेख भी  फाड़ डाले। इस मामले में एक महिला कार्यकर्ता चोटिल हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गये।...

प्रकृति की दोहरी मार झेल रहे केदारघाटी के लोग

केदारघाटी के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले हिस्सों में बारिश होने से तापमान में एक बार फिर गिरावट आ गई है, जिससे यहां के लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। केदारघाटी में मौसम के बार-बार बदलने से लोगों को लाॅक डाउन के साथ ही प्रकृति की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बेमौसमी बारिश से...

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच करने की मिली मंजूरी

कॉलेज
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को कोविड-19 की जांच करने की मंजूरी मिल गई है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) और पीजीआई चंडीगढ़ से मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज स्तर से कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यहां कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच विधिवत शुरू हो जाएगी। इससे पर्वतीय क्षेत्र के पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग और चमोली जिलों को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंडः पहाड़ पर बर्फबारी और मैदान में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

उत्तराखंड
राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पिछले 24 घंटे के दाैरान जहां मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, वहीं ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे तापमान गिर गया है और मैदानी इलाकों में मौसम खुशगवार हो गया है। सोमवार तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ और ऊंचाई वाले...

अंतिम संस्कारः आखिरकार कमलेश भट्ट को नसीब हुई वतन की मिट्टी

कोरोना
आखिरकार कमलेश भट्ट (26) को वतन की मिट्टी नसीब हो गई। सोमवार को ऋषिकेश में कोरोना काल के दिशा-निर्देशों की परिधि में कमलेश पंचतत्व में विलीन हो गए। धनोल्टी तहसील के सेमवाल गांव निवासी कमलेश भट‌्ट का 16 अप्रैल को दुबई में निधन हो गया था। वह वहां एक होटल में नौकरी करते थे। दुबुई में मौत, शव भारत आया, वापस...

ऊंचे ग्लेशियरों से घिरे रास्ते से होकर बाबा केदार की डोली पहुंची लिनचैली

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग से लिनचैली पहुंची। अब बाबा केदार की डोली मंगलवार को यहां से केदारनाथ पहुंचेगी।  29 अप्रैल को सुबह छह बजकर 10 मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोल दिये जाएंगे। दरअसल, बाबा केदार की डोली रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ...

रेड या ऑरेंज जोन से आएंगे नैनीताल तो होना होगा 14 दिन के लिए क्वारंटाइन

नैनीताल
जी हां। जनपद में रेड या ऑरेंज जोन से आने वाले लोगों के साथ कोरोना  का संक्रमण न आने पाये, इसकी सावधानी बरतने के लिए नैनीताल में इन लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने रविवार की रात इस आशय के आदेश जारी किये हैं। आदेश में कहा है कि रेड व ऑरेंज...

लॉकडाउन का असर: गंगा तेरा पानी अमृत !

गंगा
गंगा तेरा पानी अमृत ! जी हां,  देवभूमि ऋषिकेश में गंगा का जल इन दिनों अमृत स्वरूप नजर आ रहा है। लॉक डाउन में ऋषिकेश में कल-कल बहती गंगा के निर्मल जल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । इन्हें देखकर दुनियाभर के  गंगा भक्त गदगद हैं। दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से भले ही सहमी हुई हो...

“जान भी, जहान भी” के मॉडल पर काम कर रहा है उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में हिस्सा लिया। रावत ने पीएम को बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये मंत्र 'जान भी जहान भी' पर काम कर रही है। भारत सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को सुधारने पर काम किया जा रहा है।...

पौड़ी: लॉक डाउन में हुई शादी में सिर्फ तीन बराती

पौड़ी
यहां के देवल गांव में जितेंद्र और किरन ने सिर्फ 6 लोगों की मौजूदगी में अग्नि के समक्ष सात फेरे लिये। इस दौरान न तो कोई वाद्ययंत्र बजाए गए और न ही कोई मंगल गीत गाए गए। दुल्हन को भी मात्र शादी के एक जोड़े में विदा किया गया। दूल्हा जितेंद्र भी तीन लोगों के साथ दुल्हन को लेने...