एक जून से चलाई जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी , उत्तराखंड के लिये चलेंगी यह ट्रेन
रेलवे ने एक जून से चलाई जाने वाली 200 ट्रेनों की सूची बुधवार को जारी कर दी। साथ ही यात्रा के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। ट्रेनों में एसी और नॉन एसी दोनों कोच होंगे। ट्रेन के टिकटों की बुकिंग आज से (21 मई) आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू होगी। उत्तराखंड के लिये इस क्रम में देहरादून से भी...
बनबसा में प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं नेपाली नागरिक
टनकपुर (चंपावत), विभिन्न प्रदेशों से जिले में प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य प्रांतों से आने नेपाली भी बनबसा पहुंच कर स्थानीय प्रशासन की मुसीबतें बढ़ा रहे हैं। सीमा सील होने के चलते वह अपने देश नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को उन्हें ठहराने और भोजन की व्यवस्था करने...
उत्तरकाशी: जानकारी छुपाने के आरोप में कोरोना पाॅजीटिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोरोना पॉजिटिव युवक के खिलाफ बुधवार को साक्ष्य छिपाने के आरोप में थाना कोतवाली में धारा 307,201, 188, 269, 270 व 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। यह जानकारी थाना अध्यक्ष महादेव उनियाल ने दी।
उन्होंने बताया कि यह युवक महाराष्ट्र से आया था। इसका सैंपल एम्स ऋषिकेश में लिया गया था। यह जिले के रवांईघाटी गांव का रहने वाला...
उत्तराखंड में ऑड-ईवन नंबर के आधार पर वाहनों की परिचालन व्यवस्था खत्म
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर वाहनों के लिए लागू की गई ऑड-ईवन रजिस्ट्रेशन नंबर वाली व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। इससे लोगों को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध मे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार शाम यहां दी।
दरअसल शासन ने...
एक लापरवाही पड़ सकती है उत्तरकाशी के लोगों पर भारी
(उत्तरकाशी) ऋषिकेश प्रशासन की लापरवाही के चलते उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मुंबई से ऋषिकेश आये एक व्यक्ति की स्थानीय एम्स में जांच की गई थी। उसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले ही ऋषिकेश प्रशासन की लापरवाही के चलते वह उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंच गया है। उसे लेकर अब जिले...
राज्य सरकार की मदद के बिना खत्म हो जायेगा होटल उद्योग: होटल संघ
कोरोना के कारण पिछले करीब दो महीने से बंद पड़े होटल व्यवस्याइयों के सामने आने वाले दिन मुश्किलों भरे दिख रहे हैं। राज्य के हजारों होटल आदि लॉकडाउन के कारण बंद पड़े हैं। और तो और चारधाम यात्रा सीजन तो शुरू हो गया है लेकिन, लोगों की आवाजाही और होटलों के बंद होने के कराण व्यापारियों के हाथ से...
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुले
तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बुधवार को दोपहर 11.30 बजे ज्येष्ठ माह अश्विनी नक्षत्र, त्रयोदशी तिथि में विधि-विधान से खोल दिये गये। कपाट खुलने से पहले श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज सुबह 9 बजे चोपता से तुंगनाथ पहुंची। उत्सव डोली को मंदिर परिसर में रखा गया। उत्सव डोली 18 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से...
चमोली: कोरोना पाॅजिटिव का जिला चिकित्सालय में उपचार शुरू
चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। साथ ही उसके साथ गांव लौटे पत्नी, दो बच्चों और बहन सहित 12 लोगों को गैरसैंण में संस्थागत एकांतवास में रखा गया है।
यह व्यक्ति 15 मई को अपने परिवार के साथ गुजरात के सूरत से दिल्ली...
नैनीताल जिले में एक ही दिन में कोरोना संक्रमित 7 मरीज मिले
नैनीताल जिले में मंगलवार को कुल 7 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 5 लोग नैनीताल जिला मुख्यालय के हैं।
बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस धामी ने बताया कि गत दिवस आये जिन लोगों को सूखाताल स्थित संस्थागत एकांतवास में रखा गया है, उनमें से 14 के नमूने 18 मई को जांच के लिए भेजे...
प्रवासियों के लिए जिला मुख्यालयों में बनाए जाएं एकांतवास केंद्र : प्रीतम सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि प्रवासी उत्तराखंडियों को एकांतवास करने के लिए बनाए गए बेस शिविरों में जगह कम पड़ने पर जिला, तहसील और ब्लाक मुख्यालयों में भी एकांतवास केन्द्र बनाए जाएं।
सिंह ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण एवं पर्वतीय जनपदों में जिन प्रवासी नागरिकों की वापसी हो रही है उन्हें...



























































