उत्तराखंडः सेब उत्पादक किसानों की उम्मीदों को ओलों ने किया दागदार
जोशीमठ: कोरोना काल की जर्जर आर्थिकी से उबरने का एक मात्र सहारा बागवानी से जुड़े काश्तकारों की उम्मीदों पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है। सीमांत क्षेत्र में लहलहाती सेब की फसल को ओलों ने दागदार कर दिया है। इसके कारण इस वर्ष सेब की फसल के मंडी तक पंहुचने के आसार भी नही रह गए हैं।
सीमांत विकास खंड जोशीमठ नकदी...
दो दिन बाद खुला देहरादून का बाजार, नहीं दिखा शारीरिक दूरी का पालन
दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को देहरादून के बाजार खुुले। दो दिन तक घरों में कैद लोग सड़कों पर निकले लेकिन संक्रमण का खौफ उनके चेहरों पर साफ दिखा। हालांकि बाजारों और सड़कों पर शारीरिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। दुकानों और कार्यालयों में संक्रमण को लेकर लोग चौक्कना रहे। वहीं अनलॉक 1.0 में मिलने...
एक महीने में अपना सा लगने लगा था सुशांत को उत्तराखंड
आठवीं में पढ़ने वाले श्रीनगर के अक्षत भट्ट के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर यकीन करना मुश्किल है। यही स्थिति अक्षत के पिता प्रसिद्ध लोक कलाकार, रंगकर्मी डाॅ राकेश भट्ट की भी है। पिता-पुत्र दोनों का सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2017 में एक महीने का साथ रहा था। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए...
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर दी जान
बॉलीवुड के नवोदित स्टार और अपनी कला क्षमता से मायानगरी में मुकाम बनाने वाले 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को घर में उनका शव पंखे से लटकता मिला। घर के नौकर ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं...
सूंघने की क्षमता और स्वाद में कमी आना हो सकती है कोरोना के लक्षण
सूंघने की क्षमता और स्वाद में कमी आना कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। इन दोनों लक्षणों को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के लक्षण की सूची में जोड़ा है। शनिवार को मंत्रालय ने क्लीनिकल प्रबंधन के नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
बुखार और सूखी खांसी की होती है शिकायत
कोरोना का सामान्य लक्षण है, जिसमें बुखार आता है, सूखा...
उत्तराखंड में मास्क नहीं पहनने पर 5000 रुपये जुर्माना
उत्तराखंड में कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर मास्क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। इन नियमों की अनदेखी करने पर अब 6 माह की सजा या 5000 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज महामारी अधिनियम 1897 उत्तराखंड राज्य संशोधन अध्यादेश...
उत्तराखंड में मिले कोरोना के 26 नए मरीज, अबतक कुल 1845
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 26 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1845 पहुंच चुका है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, नैनीताल , पौड़ी , टिहरी,...
उत्तराखंडः कोरोना मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार खत्म, एम्स में लगी अत्याधुनिक मशीन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में अब मरीजों के कोरोना सैंपल की जांच में तेजी आएगी और मरीजों को अपनी रिपोर्ट के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। इसके लिए संस्थान में नई ऑटोमेटेड आरएनए एक्ट्रेक्शन मशीन इंस्टॉल हो चुकी है। आधुनिकतम तकनीक पर आधारित इस मशीन के आने जहां प्रयोगशाला में कार्य करने वाले तकनीशियनों में संक्रमण...
सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार का बेटा धर्मवीर बना सेना में अफसर
देहरादून की इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) से आज भारतीय सेना को 333 जांबाज अफसर मिले हैं। इन्हीं में एक हैं सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार के बेटे धर्मवीर सिंह बिष्ट, जिन्होंने सेना में अफसर बन अपने परिवार और इलाके के लोगों का मान बढ़ाया है। जनपद चमोली में डाक सेवक के बेटे धर्मवीर सिंह बिष्ट ने सेना के इंजीनियरिंग कोर...
उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा का आज दिल का दौरा पड़ने से उनके दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया।
अल्मोड़ा जिले में 16 सितम्बर, 1942 को जन्मे हीरा सिंह राणा का दिल्ली स्थित विनोद नगर के घर में आज तड़के 2:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से उत्तराखंड के लोक...


























































