सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन पाइप लाइन निर्माण के लिए 578.34 लाख
उत्तराखंड मे इंडिया कोविड-19 इमरजेन्सी रेस्पोंस एंड हेल्थ प्रिपेरेडनेस फाइनेंसियल पैकेज के अंतर्गत 13 जिला चिकित्सालयों/उपजिला चिकित्सालयों में आक्सीजन सप्लाई पाइप लाइन के निर्माण कार्य के लिए कुल 578.34 लाख रुपये की राशि अनुमन्य की गई है।
यह जानकारी देते हुए गुरुवार को मिशन निदेशक (एनएचएम) युगल किशोर पंत ने बताया कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, चमोली के लिए 30.29 लाख रुपये,...
भारत-चीन सीमा पर नेलांग वैली में सैन्य हलचल बढ़ी
गलवान घाटी पर चीन की खूनी हरकत के बाद उत्तरकाशी जिले की नेलांग घाटी में सुरक्षा के लिहाज से भारतीय सैनिकों की हलचल बढ़ गई है। नेलांग घाटी पर चीन अधिकृत तिब्बत की अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है।
फिलहाल यहां पर किसी भी तरह की अशांति नहीं है। हालांकि चीन से सटी उत्तराखंड की 345 किलोमीटर सीमा हमेशा संवदेनशील रही है।...
हाईकोर्ट ने दिया श्रम मंत्री और उनकी बहू आदि को नोटिस
हाईकोर्ट ने भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में धांधली, निर्माण श्रमिकों को फायदा पहुंचाने के बजाय बोर्ड चेयरमैन की बहू के एनजीओ को लाभ पहुंचाने के मामले में बोर्ड चेयरमैन और श्रममंत्री हरक सिंह रावत व उनकी बहू अनुकृति गुसाई सहित सचिव श्रम व केंद्र सरकार के श्रम विभाग को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
हाईकोर्ट...
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सपत्नीक एम्स से डिस्चार्ज, माली की मौत
कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत को आज 17 दिन बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने फिलहाल अगले 14 दिन तक उन्हें गृह एकांतवास में रहने की सलाह दी है। उधर, सतपाल महाराज की नर्सरी में काम करने वाले बुजुर्ग माली...
एकांतवास के दौरान दंपति ने बदल दी स्कूल की तस्वीर
(पौड़ी) एकांतवास केन्द्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायतें आएदिन मिल रही हैं। यहां रहने वाले इसे जेल की यातना समझकर प्रशासन को जम कर कोस रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक परिवार ऐसा भी है, जिसने एकांतवास स्थल स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। दंपति के कार्य में उसके छोटे बच्चों ने भी पूरा सहयोग किया है। स्कूल की...
कोरोना से लड़ाई में हरिद्वार को सुरक्षित रखेगा “सेफ हरिद्वार”
जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने मंगलवार को कलेक्टेट सभागार में ’सेफ हरिद्वार’ नाम से बनाये गये पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल जनपद हरिद्वार की विभिन्न सीमाओं में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले लोगों को एकांतवास रखने तथा उनकी निगरानी रखने के लिए बनाया गया है।
नगर आयुक्त नरेन्द्र भण्डारी ने तैयार किया है पोर्टल
पोर्टल से एकांतवास के लोगों...
प्रधानमंत्री को सीएम त्रिवेन्द्र ने अनलॉक-1 के बाद के बताए हालात
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान कोरोना एवं अनलॉक-1 के बाद की परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदमों पर भी चर्चा हुई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से अनौपचारिक बात की। उन्होंने कहा कि इस...
सात साल पहले का वह मंजर याद कर आज भी विचलित हो उठते हैं लोग
आज केदारनाथ आपदा की बरसी है। केदारनाथ आपदा को पूरे सात साल हो चुके हैं। वो आपदा, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और हजारों लोगों ने अपनी जान इस आपदा में गंवा दी। लाखों लोगों का रोजगार छिन गया तो हजारों लोग अपना आशियाना गंवा बैठे। इस आपदा के बाद 2020 में कोरोना महामारी ने केदारघाटी के...
केदारनाथ आपदाः हेलीकाप्टर घूमा तो पता चली तबाही की हकीकत
केदारनाथ आपदा को सात साल पूरे होने जा रहे हैं। सात साल में भी केदारनाथ आपदा के जख्म भर नहीं पाए हैं, भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के बाद केदारनाथ धाम तेजी से एक नई शक्ल लेता जा रहा हो। साल 2013 में 16/17 जून को पानी के सैलाब ने केदारनाथ धाम समेत पूरी केदार घाटी...
पिथौरागढ़ में ट्रूनेट मशीन ने जिसे बताया पॉजिटिव, लैब जांच ने बताया निगेटिव
पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में 11 जून से भर्ती एक मरीज की सोमवार को मौत हो गयी। यह व्यक्ति लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित था और दिल्ली से लौटा था। इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर ट्रू नेट मशीन से पॉजिटिव आई थी लेकिन प्रशासन ने पुष्टि के लिए इसका सैंपल हल्द्वानी भेजा गया। सोमवार काे उसकी...


























































