उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के 5 परिजन एम्स से डिस्चार्ज
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के कोरोना पीड़ित 5 सदस्यों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई। अब ये घर में एकांतवास में रहेंगे। हालांकि कोरोना संक्रमित सतपाल महाराज और उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत फिलहाल एम्स में ही रहेंगे। एम्स के जन सम्पर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने...
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल में तीन स्नो लेपर्ड की मौत, पार्क प्रशासन चिन्तित
जिले के गंगोत्री नेशनल पार्क में पिछले पांच साल में तीन हिम तेंदुओं की मौत हो चुकी है। इससे गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन चिंतित है। पार्क बनने से 2015 तक के 25 सालों में पार्क प्रशासन के अनुसार एक भी स्नो लेपर्ड की मौत की सूचना नहीं थी।
बीते मंगलवार को मादा हिम तेंदुए की मौत के बाद पर्यावरणविदों ने...
कोरोना का असरः जून में पर्यटकों के बिना वीरान है फूलों की घाटी
कोरोना महामारी का असर विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ा है। जून महीने में बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी पर्यटक घाटी का दीदार करने पंहुचना शुरू हो जाते थे लेकिन इस बार कोरोना ने प्रकृति की इस अनमोल धरोहर को भी अछूता नहीं रखा है। इस बार फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए नहीं...
उत्तराखंड में नई भर्ती पर नहीं, नए पदों के सृजन पर रोक लगाई गईः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में नई भर्तियों पर रोक नहीं लगायी गई है। केवल नये पदों के सृजन पर रोक लगाई गई है। पहले से सृजित पदों पर भर्ती पर रोक नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में बुधवार को जारी शासनादेश में भी स्पष्ट किया गया है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी...
भराड़ीसैंण: 45 साल में विदेशी पशु प्रजनन केंद्र से समर कैपिटल तक
चमोली जिले के गैरसैंण और आदिबदरी तहसील का मध्य क्षेत्र भराड़ीसैंण अब प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम से जाना जा रहा है। लेकिन क्षेत्र की ईष्ट देवी मां भराड़ी के इस क्षेत्र में करीब साढ़े चार दशक पूर्व विदेशी पशु प्रजनन केंद्र स्थापना हुई, जिसके बाद इस देवी भराड़ी के क्षेत्र ने विधानसभा भवन, अफसर और एमएलए हॉस्टल...
औली के रोप वे और चियर लिफ्ट पर कोरोना का साया, जीएमवीएन को भारी आर्थिक चोट
दुनिया के बेहतरीन स्कीइंग स्पाॅट मे एक औली में देश के सुसज्जित सबसे लंबे रोप वे तथा चियरलिफ्ट भी कोरोना के कारण बंद पड़े हैं। कोरोना ने जीएमवीएन के आय के प्रमुख स्रोतों मे एक रोप-वे तथा चियरलिफ्ट को भी अछूता नहीं रखा। निगम के दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कोरोना के चलते ठप हैं। और निकट भविष्य में इसके संचालित होने...
95 प्रतिशत कोरोना रोगियों में नहीं आ रहे कोई लक्षण
चमोली जिले के कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ. राजीव शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने कोरोना रोगियों में आ रहे लक्षणों को लेकर सर्वे किया। सर्वे के आधार पर डॉक्टरों ने कहा कि 95 प्रतिशत रोगियों में कोरोना के लक्षण सर्दी, जुकाम या अन्य प्रचलित लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं।
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार...
आईएमए अवॉर्ड सेरेमनी में मास्क के पीछे छुप गई कैडेट्स के चेहरे की खुशी
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में बुधवार को आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी कैडेट्स मास्क पहने नज़र आए। नतीजतन उनके चेहरे पर जो ख़ुशी और गर्व के भाव थे, वह मास्क के पीछे छुप गए। इस साल 333 जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए से पास...
उत्तराखंड सरकार ने खर्चों पर चलाई कैंची, विज्ञापन और नई भर्तियों पर रोक, आउटसोर्सिंग पर जोर
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी के कारण बढ़ते खर्च के दौर में राजस्व घाटा समाप्त करने और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकारी विभागों के खर्चों में कटौती करने का फैसला किया है। विदेश यात्राओं, मुद्रण एवं प्रकाशन, व्यावसायिक सेवाएं एवं विशेष सेवाएं, विज्ञापन एवं प्रसार आदि पर भी कड़ाई बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य...
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021ः साइटेशन पर फैकल्टी मानदंड पर आईआईटी रुड़की अव्वल
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने आज बुधवार को प्रकाशित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में साइटेशन पर फैकल्टी मानदंड पर आईआईटी संस्थानों के बीच पहला स्थान प्राप्त किया है। संस्थान ने आईआईटी के बीच इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशियो मानदंड में भी पहला स्थान हासिल किया है।
आईआईटी के बीच इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशियो मानदंड में भी पहला स्थान
साइटेशन पर फैकल्टी...



























































