बिकरु कांड : आठ पुलिसकर्मियों को मारने वाला विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में ढेर
कानपुर, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या करने वाला शातिर अपराधी विकास दुबे आखिरकार मारा गया। एसटीएफ की टीम उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर ला रही थी। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी पलटने पर वह भागने लगा और एसटीएफ के हथियार छीन एसटीएफ टीम पर फायरिंग करने लगा। इस पर एसटीएफ की...
दून से बैंगलूरु और हैदराबाद के लिये शुरू होंगी सीधी उड़ानें
अब देहरादून से बंगलुरू और हैदराबाद के लिए एयर इण्डिया की हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। बताया गया कि ये सेवाएं सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को संचालित होंगी। हैदराबाद से प्रस्थान का समय सुबह 7.00 बजे और देहरादून में आगमन का समय सुबह 9.15 बजे है। इसी प्रकार देहरादून से सुबह 10.15 बजे प्रस्थान...
अल्मोड़ा के द्वाराहाट में बारिश में मकान गिरा, तीन की मौत
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के तैलमनारी गांव में अतिवृष्टि के चलते एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना है जबकि एक घायल हो गया। घटना बीती देर रात्रि करीब 11 बजे हुई।
आपदा परिचालन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार अतिवृष्टि के दौरान तैलमनारी निवासी रमेश राम...
उत्तरकाशी: बारिश का कहर जारी, यमुनोत्री हाइवे तीन दिनों से बंद
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में रविवार देर रात हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आलम यह है कि यमुनोत्री हाइवे तीन दिनों से लगातार बंद है। नेशनल हाइवे के अधिकारियों का कहना है कि राजमार्ग को खोलने मैं तीन दिन का समय और लग सकता है। बारिश से नेशनल हाइवे पर जगह-जगह मलबा आ गया है।
उत्तरकाशी...
वायुसेना के प्रशिक्षु भारत-चीन सीमा के पास चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर कर रहे अभ्यास
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर इन दिनों भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमानों को प्रशिक्षुओं द्वारा लैंडिंग और टेकऑफ कराने का अभ्यास किया जा रहा है।
गलवान घाटी में 15-16 जून को हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान चिन्यालीसौड़ से लेकर के चीन बॉर्डर तक निगरानी कर रहे थे लेकिन ताजा घटनाक्रम के...
कांग्रेस का हालः दो दिन शांति, बाकी दिन क्रांति
उत्तराखंड कांग्रेस का हाल अजब है। दो दिन शांति, बाकी दिन क्रांति। जी हां, हाईकमान की नसीहत पर अमल करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता कुछ दिन तो शांत रह गए, लेकिन अब नए सिरे से उनमें जोर आजमाइश शुरू हो गई है। संगठनात्मक मजबूती के मकसद से कांग्रेस ने तीन दिन के खास अभियान की शुरुआत कर दी...
सीमाओं पर पुलिस की मुस्तैदी, रोका जा रहा कांवड़ियों को
हर साल लाखों कांवड़िए अपने नगरों व कस्बों से तीर्थ नगरी हरिद्वार में पवित्र गंगाजल लेने पहुंचा करते थे। इस साल कोरोना वायरस के कारण प्रशासन ने शिवभक्तों के हरिद्वार आगमन पर रोक लगाई है। इस बीच कोई नियमों का उल्लंघन न करें इसको लेकर पुलिस सतर्क है।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि कांवड़ मेला इस बार स्थगित...
उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत गरीबों को एक रुपये में मिलेगा कनेक्शनः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऐलान किया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मात्र एक रुपये में कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब जनहित में 2350 रुपये के स्थान पर उन्हें मात्र एक रुपये...
देश की इस आखिरी चाय की दुकान पर भी पड़ी है कोरोना की मार
चमोली: विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से तीन किलोमीटर की दूरी पर है माँणा गाँव और यहाँ है भारत-चीन सीमा पर 'भारत की आख़िरी चाय की दुकान’। इस दुकान को 1992 में युवा उद्यमी चंदेरा बडवाल ने शुरु किया था। यहाँ आने वालों को हिमालय की ठंड के बीच गर्मागर्म चाय के साथ बिस्कुट और अन्य स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने का मौक़ा मिलता है। यह दुकान बद्रीनाथ और उसके आस...
उत्तराखंड के कई जिलों में चार दिन तक भारी बारिश के आसार
उत्तराखंड के कई जिलों में अगले चार दिन तक हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस आशय का पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेशवासियों को अलर्ट किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 06 जुलाई को राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की...


























































