वायुसेना के प्रशिक्षु भारत-चीन सीमा के पास चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर कर रहे अभ्यास
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर इन दिनों भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमानों को प्रशिक्षुओं द्वारा लैंडिंग और टेकऑफ कराने का अभ्यास किया जा रहा है।
गलवान घाटी में 15-16 जून को हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान चिन्यालीसौड़ से लेकर के चीन बॉर्डर तक निगरानी कर रहे थे लेकिन ताजा घटनाक्रम के...
कांग्रेस का हालः दो दिन शांति, बाकी दिन क्रांति
उत्तराखंड कांग्रेस का हाल अजब है। दो दिन शांति, बाकी दिन क्रांति। जी हां, हाईकमान की नसीहत पर अमल करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता कुछ दिन तो शांत रह गए, लेकिन अब नए सिरे से उनमें जोर आजमाइश शुरू हो गई है। संगठनात्मक मजबूती के मकसद से कांग्रेस ने तीन दिन के खास अभियान की शुरुआत कर दी...
सीमाओं पर पुलिस की मुस्तैदी, रोका जा रहा कांवड़ियों को
हर साल लाखों कांवड़िए अपने नगरों व कस्बों से तीर्थ नगरी हरिद्वार में पवित्र गंगाजल लेने पहुंचा करते थे। इस साल कोरोना वायरस के कारण प्रशासन ने शिवभक्तों के हरिद्वार आगमन पर रोक लगाई है। इस बीच कोई नियमों का उल्लंघन न करें इसको लेकर पुलिस सतर्क है।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि कांवड़ मेला इस बार स्थगित...
उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत गरीबों को एक रुपये में मिलेगा कनेक्शनः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऐलान किया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मात्र एक रुपये में कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब जनहित में 2350 रुपये के स्थान पर उन्हें मात्र एक रुपये...
देश की इस आखिरी चाय की दुकान पर भी पड़ी है कोरोना की मार
चमोली: विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से तीन किलोमीटर की दूरी पर है माँणा गाँव और यहाँ है भारत-चीन सीमा पर 'भारत की आख़िरी चाय की दुकान’। इस दुकान को 1992 में युवा उद्यमी चंदेरा बडवाल ने शुरु किया था। यहाँ आने वालों को हिमालय की ठंड के बीच गर्मागर्म चाय के साथ बिस्कुट और अन्य स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने का मौक़ा मिलता है। यह दुकान बद्रीनाथ और उसके आस...
उत्तराखंड के कई जिलों में चार दिन तक भारी बारिश के आसार
उत्तराखंड के कई जिलों में अगले चार दिन तक हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस आशय का पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेशवासियों को अलर्ट किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 06 जुलाई को राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की...
मसूरी में कार हादसे में सांसद के बहन-बहनोई की मौत, दो घायल
नोयडा से मसूरी आए पति-पत्नी की कार खाई में गिरने से मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह लोग मसूरी से देहरादून आ रहे थे। मृतक राज्यसभा के सांसद व जेडीयू के नेता केसी त्यागी के बहन बहनोई हैं।
मसूरी...
देहरादून के बाजारों में अलग-अलग दिन होगी साप्ताहिक बंदी
देहरादून, कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर देहरादून जिले में अलग-अलग इलाके के बाजारों की साप्ताहिक बंदी के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं।
जिलाधिकारी डाॅ. आशीष कुमार के अनुसार नगर निगम देहरादून, छावनी परिषद गढ़ी कैन्ट व क्लेमेंटाउन क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक रविवार, नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक गुरुवार, नगर पालिका परिषद डोईवाला...
स्कूल प्रबंधन जबरन फीस का दबाव नहीं बनाएंगेः हाईकोर्ट
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि शिक्षा सचिव के 22 जून 2020 के आदेशानुसार स्कूल प्रबंधन जबरन फीस का दबाव नहीं बनाएंगे। केवल ऑनलाइन क्लास पढ़ाई करने वालों से स्कूल ट्यूशन फीस ले सकते हैं। हाईकोर्ट ने अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण...
प्रवासियों की पहल पर स्थानीय ग्रामीणों ने बना दी 18 साल से लंबित सड़क
(कोटद्वार) लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में खाली बैठे लोगों ने सकारात्मक पहल कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सरकार का बरबश ध्यान आकर्षित किया है। एक ही एक मामला जयहरीखाल विकासखंड में नजर में आया। जहां ग्रामसभा-मठाली के प्रवासियों की पहल को रैवासी ग्रामीणों के सहयोग से परवान चढ़ाया।
दरअसल, वर्ष 2002 में 12 किलोमीटर स्वीकृत घान्घली-सन्दणा-मठाली मोटर मार्ग विभाग और...



























































