Page 351

ट्रेड लाइसेंस एवं मिश्रित सेवाओं को ऑनलाइन करने का सॉफ्टवेयर शुरू

ट्रेड लाइसेंस
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को ट्रेड लाइसेंस, सम्पति कर एवं मिश्रित सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए बनाये गये साॅफ्टवेयर का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-आफिस कार्यप्रणाली लागू होने से विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आयेगी और गुणात्मक सुधार होगा। नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन किये जाने से पारदर्शिता तथा जवाबदेही में भी वृद्धि होगी।...

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग के विकास कार्यों में स्थानीय स्थापत्य कला पर विशेष ध्यान रखा जाएः प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से श्री केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री केदारनाथ जी के यात्रा मार्ग पर जो कार्य किये जाएंगे, उसमें स्थानीय स्थापत्य कला का विशेष ध्यान रखा जाए। - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम...

उत्तराखंड लौटे 2.15 लाख प्रवासियों पर रिपोर्ट जारी, पौड़ी और अल्मोड़ा में सर्वाधिक

कोरोना
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोना के कारण उत्तराखण्ड लौटे प्रवासियों के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की ओर से तैयार की गई एक रिपेार्ट का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाए। इसमें विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं को आच्छादित किया...

देहरादून में बड़ा हादसाः मकान ढहने से गर्भवती समेत चार की मौत, दो घायल

देहरादून
- मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्ची भी देहरादून के चुक्खुवाला इलाके की इंद्रा कालोनी में बीती देर रात एक आवासीय मकान का पुस्ता ढहने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी। इस हादसे में एक गर्भवती सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर रूप...

रुद्रपुर में 72 घंटे के लॉक डाउन का व्यापक प्रभाव

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लागू किए गए 72 घंटे के  लॉक डाउन का पहले दिन मंगलवार को रुद्रपुर में व्यापक असर दिखाई दिया | पूरा बाजार बंद रहा है। सड़कों पर न के बराबर आवाजाही है। सभी चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को एसडीएम/इंसीडेंट कमांडर रुद्रपुर मुक्ता मिश्रा  ने नगर निगम और छह गांवों में 72 घंटे...

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, अब तक 10 हजार के अधिक पास जारी

चारधाम
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए शुरू की गई चार धाम यात्रा के प्रति प्रदेश के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है और उनकी संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। आज सायं पांच बजे तक उत्तराखंड देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट (www.badrinath-kedarnath.gov.in) से 557 लोगों ने चार धामों के लिए ई पास बुक...

कंटेनमेंट जोन में रहने वालों ने दिया धरना, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

कंटेनमेंट जोन
हल्दवानी प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाकर कंटेनमेंट जोन में रहने वालों ने धरना देकर अपने गुस्से का इजहार किया। इनका कहना है कि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किए आज 11 दिन हो गए हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं दी गई है। लोगों ने कंटेनमेंट जोन के अंदर ही राशन मुहैया कराने की...

उत्तराखंडः नीति घाटी का डीएम और एसपी ने किया दौरा, सैन्य अफसरों से भी मिले

जिलाधिकारी
चमोली, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने सोमवार को सीमांत क्षेत्र नीति घाटी का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीमा पर बसे अंतिम गांव नीति, गमशाली, वाम्पा मे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन पर सीमांत वासियों ने पारम्परिक परिधानों एवं वाद्य यंत्रों के...

उत्तराखंडः कोरोना मुक्त रुद्रप्रयाग जिले में फिर दी कोरोना ने दस्तक

रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना मुक्त होने का एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ कि फिर से जिले में एक पॉजिटिव केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जखोली ब्लॉक के एक गांव में 57 वर्षीय महिला दो जुलाई को परिवार के चार सदस्यों के साथ दिल्ली से लौटी...

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के लक्षण हैं, घबराएं नहीं

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिषेक बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट हुआ, जिसके बाद अब अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जया और ऐश्वर्या...