भारत-नेपाल के अफसरों के बीच बाॅर्डर पर हुई वार्ता रही बेनतीजा
टनकपुर से लगी नेपाल सीमा पर स्थित नो-मेंस लैंड पर नेपालियों द्वारा किए गए कब्जे के चलते उपजे विवाद का गुरूवार को भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में कोई हल नहीं निकल सका। नेपालियों द्वारा कब्जा करने के उद्देश्य से तारबाड़ के लिए गाड़े गए पिलर अब भी विवादित भूमि पर खड़े हैं। भारतीय अधिकारियों...
चीन की कंपनियों पर सरकार का नया अंकुश, बोली लगाने से रोका जा सकता है
भारत ने चीन की कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत सामान्य वित्तीय नियमावली-2017 में संशोधन किया है। संशोधन के जरिए अब सरकार देश की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के आधार पर इन देशों की कंपनियों को बोली लगाने से रोक सकती है। संशोधन के अनुसार सरकार भारत की सीमा से लगे देशों से माल-सेवा...
नैनीताल में बना पहला कंटेनमेंट जोन, अगले आदेश पर रहेंगे प्रतिबंध
जिला प्रशासन ने नगर के मल्लीताल जुबली हॉल कंपाउंड क्षेत्र को इंसीडेन्ट टीम की संस्तुति के आधार पर कन्टेनमेंट जोन में बदलने के आदेश पारित कर दिये हैं।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में पान सिंह मेहरा के घर से लाल सिंह बिष्ट के घर के सामने की बस्ती तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन में बदला...
पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित टांगा गांव में दो और शव मलबे से निकाले गए
धारचूला,तहसील बंगापानी के आपदा प्रभावित क्षेत्र टांगा में लापता व्यक्तियों को खोजने के लिए सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गुरुवार को रेस्क्यू टीम के जवानों ने मलबे से दो और महिलाओं के शव निकाले। अब तक नौ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और अभी दो लोग लापता बताये जा रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को...
आकाशीय बिजली से नहीं, पानी के रिसाव से गिरी हर की पैड़ी की दीवार
हरकी पैड़ी पर सुरक्षा दीवार आकाशीय बिजली से नहीं बल्कि भूमिगत योजनाओं को लेकर अनियंत्रित खुदाई में पानी रिसने की वजह से गिरी थी। तीन सदस्यीय समिति ने जिलाधिकारी को बुधवार देर रात अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले सभी आकाशीय बिजली से दीवार गिरने की बात कह रहे थे।
भूमिगत बिजली लाइन और गैस पाइप लाइन के...
विधायक विशेषाधिकार हनन प्रकरण पर कार्रवाई होगी: प्रेमचंद अग्रवाल
किच्छा विधायक राजेश शुक्ला द्वारा नियम 65 के अंतर्गत उठाए गए विशेषाधिकार हनन का पत्र विधानसभा अध्यक्ष मिल गया है। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि वह पत्र में उल्लेख की गई घटनाओं का परीक्षण कराएंगे। इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई क्या हो सकती है इस पर कार्य किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल...
ऐतिहासिक जार्ज एवरेस्ट हाउस का जीर्णोंद्धार शुरू
पहाड़ों की रानी मसूरी के हाथीपांव क्षेत्र में स्थित 172 एकड़ में फैले सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। इसी हाउस से सर जार्ज एवरेस्ट ने हिमालय की ऊंचाई नापी थी। अब इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसी स्थान जार्ज एवरेस्ट का आवास तथा इससे लगभग 50 मीटर दूर...
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 29 पुलिसकर्मियों समेत 73 लोगों में कोरोना
नैनीताल जनपद में बुधवार को 73 लोगाें में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। इनमें 29 पुलिस कर्मी लालकुआं कोतवाली के शामिल हैं।
इनके साथ ही आईजी कार्यालय हल्द्वानी में कार्यरत घास मंडी रुद्रपुर निवासी 34 वर्षीय व 40 वर्षीय कर्मचारी के अलावा हल्द्वानी के कृष्णा कॉलोनी निवासी 58 वर्षीया महिला, ऊंचापुल जगत मंगला कॉलोनी गली नंबर 8 निवासी...
अधिकारियों के न आने पर नाराज मंत्री मदन कौशिक ने छोड़ी बैठक, शाम को सीएस ने किया डैमेज कंट्रोल
विधायक राजेश शुक्ला की अवमानना का मामला अभी थमा भी नहीं था कि शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को नौकरशाहों के व्यवहार से आहत होना पड़ा। हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय में बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुँचने नाराज कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बैठक...
प्रियंका, रॉंगपाज और बादशाह के पहाड़ी ‘गेंदा फूल’ ने मचाई धूम
देहरादून: यूट्यूब पर इन दिनों रैपर बादशाह और पहाड़ी गायकों द्वारा बनाये गये “गेंदा फूल” के पहाड़ी वर्जन ने धूम मचा रखी है। इस गाने में आवाज़ें उत्तराखंड की मशहूर गायिका प्रियंका मेहर और रॉंगपाज़ की है।
इस ढाई मिनट के गाने की शूटिंग देहरादून और ऋषिकेश में हुई है, और, इसे शूट करने में पाँच लोगों के क्रू ने काम किया। इनमें, प्रियंका, रॉंगपाज़,...


























































