Page 350

आकाशीय बिजली से नहीं, पानी के रिसाव से गिरी हर की पैड़ी की दीवार

हरिद्वार
हरकी पैड़ी पर सुरक्षा दीवार आकाशीय बिजली से नहीं बल्कि भूमिगत योजनाओं को लेकर अनियंत्रित खुदाई में पानी रिसने की वजह से गिरी थी। तीन सदस्यीय समिति ने जिलाधिकारी को बुधवार देर रात अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले सभी आकाशीय बिजली से दीवार गिरने की बात कह रहे थे। भूमिगत बिजली लाइन और गैस पाइप लाइन के...

विधायक विशेषाधिकार हनन प्रकरण पर कार्रवाई होगी: प्रेमचंद अग्रवाल

विशेषाधिकार
किच्छा विधायक राजेश शुक्ला द्वारा नियम 65 के अंतर्गत उठाए गए विशेषाधिकार हनन का पत्र विधानसभा अध्यक्ष मिल गया है। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि वह  पत्र में उल्लेख की गई घटनाओं का परीक्षण कराएंगे। इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई क्या हो सकती है इस पर कार्य किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल...

ऐतिहासिक जार्ज एवरेस्ट हाउस का जीर्णोंद्धार शुरू

जॉर्ज एवरेस्ट
पहाड़ों की रानी मसूरी के हाथीपांव क्षेत्र में स्थित 172 एकड़ में फैले सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। इसी हाउस से सर जार्ज एवरेस्ट ने हिमालय की ऊंचाई नापी थी। अब इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी स्थान जार्ज एवरेस्ट का आवास तथा इससे लगभग 50 मीटर दूर...

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 29 पुलिसकर्मियों समेत 73 लोगों में कोरोना

नैनीताल
नैनीताल जनपद में बुधवार को 73 लोगाें में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। इनमें 29 पुलिस कर्मी लालकुआं कोतवाली के शामिल हैं। इनके साथ ही आईजी कार्यालय हल्द्वानी में कार्यरत घास मंडी रुद्रपुर निवासी 34 वर्षीय व 40 वर्षीय कर्मचारी के अलावा हल्द्वानी के कृष्णा कॉलोनी निवासी 58 वर्षीया महिला, ऊंचापुल जगत मंगला कॉलोनी गली नंबर 8 निवासी...

अधिकारियों के न आने पर नाराज मंत्री मदन कौशिक ने छोड़ी बैठक, शाम को सीएस ने किया डैमेज कंट्रोल

मदन कौशिक
विधायक राजेश शुक्ला की अवमानना का मामला अभी  थमा भी नहीं था कि शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को नौकरशाहों के व्यवहार से आहत होना पड़ा। हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय में बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुँचने नाराज कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बैठक...

प्रियंका, रॉंगपाज और बादशाह के पहाड़ी ‘गेंदा फूल’ ने मचाई धूम

देहरादून: यूट्यूब पर इन दिनों रैपर बादशाह और पहाड़ी गायकों द्वारा बनाये गये “गेंदा फूल” के पहाड़ी वर्जन ने धूम मचा रखी है। इस गाने में आवाज़ें उत्तराखंड की मशहूर गायिका प्रियंका मेहर और रॉंगपाज़  की है। इस ढाई मिनट के गाने की शूटिंग देहरादून और ऋषिकेश में हुई है, और, इसे शूट करने में पाँच लोगों के क्रू ने काम किया। इनमें, प्रियंका, रॉंगपाज़,...

कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष प्रशासन ने ‘अमरनाथ यात्रा’ को किया रद्द

अमरनाथ यात्रा
कोरोना महामारी ने इस वर्ष प्रशासन को वार्षिक अमरनाथ यात्रा रद्द करने को मजबूर कर दिया। मंगलवार को श्रीनगर में उपराज्यपाल और श्राइन बोर्ड के सदस्यों की हुई बैठक में यात्रा को रद करने का फैसला लिया गया है। इस बीच अमरनाथ यात्रा शुरू करने को लेकर प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ था। कई बार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में भी...

हाई कोर्ट ने चारधाम देवस्थानम अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

चार धाम
हाई कोर्ट ने चारधाम देवस्थानम अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद प्रदेश सरकार को बड़ी राहत देते हुए सुब्रमण्यम स्वामी की दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट ने राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी को झटका देते हुए अधिनियम को संवैधानिक करार दिया है। राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ...

उत्तरकाशी पुलिस अलग अंदाज में फैला रही है जागरूकता

उत्तराकाशी
उत्तरकाशी: आने वाले दिनों में अगर आप उत्तरकाशी ज़िले में धाँसू भंगुर चेक पाोस्ट से दाखिल होंगे तो, मेडिकल जाँच के लिये अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए, स्थानीय भाषा में रंग बिरंगे संदेश आपका स्वागत करेंगे। जी हाँ, यह संदेश उत्तरकाशी जिला पुलिस ने कोरोना को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये पुलिस पिकेट बैरियर्स पर तैयार किये हैं। क़रीब एक दर्जन से ज़्यादा ऐसे बैरियर अब ज़िले के तक़रीबन...

कोरोना के कारण आईसीसी ने स्थगित किया टी-20 विश्व कप, अब इन तारीखों पर होगा आयोजन

टी-20 विश्व कप का आयोजन अब अगले साल अक्टूबर में किया जाएगा, जिसका फाइनल 14 नवम्बर 2021 को खेला जाएगा। विश्व कप का आयोजन इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होना था,लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण आईसीसी ने इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया है। आईसीसी ने सोमवार की रात को...