उत्तराखंड के नौ पर्वतीय जिलों में 13 और 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
उत्तराखंड के नौ पर्वतीय जनपदों में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस आशय की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने आज यहां जारी मौसम के पूर्वानुमान में राज्य में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से बहुत...
वायुसेना ने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल-गर्ल’ पर जताई आपत्ति
भारतीय वायुसेना ने फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के ट्रेलर पर आपत्ति जताई है। आईएएफ ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर फिल्म को दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द करने को कहा है। वायुसेना का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में छेड़छाड़ की गई है, क्योंकि स्क्रीनिंग के दौरान इन दृश्यों को नहीं दिखाया गया था।...
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, प्रियंका गांधी एवं अन्य नेताओं ने जताया दुख
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। आज शाम एक टीवी चैनल पर डिबेट के बाद जब वो घर गए तो वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित...
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर लगे युवक को थाने में बुलाकर पीटने के आरोप
(देहरादून) राजधानी दून से चौंकाने व शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने सोमवार दोपहर कैंट थाना क्षेत्र की बिंदाल चौकी में 11वीं में पढने वाले छात्र को अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर जमकर पीटा। इसके साथ ही अमानवीय हरकतें कर के, फोटो खींचने के साथ साथ मुंह बंद रखने की धमकी...
सभी औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारियों के रेंडमली एंटीजन टेस्ट होंगे
रुद्रपुर डीएम रंजना राजगुरू ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रयासों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिले के राईस मिल्स, फ्लोर मिल्स, सीड प्लान्ट व अन्य इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी को अपने-अपने संस्थानों के चार -पांच प्रतिशत कर्मचारियों के रैंडमली, एनटीजन टेस्ट करने के निर्देश दिए। इससे कम्पनी में किसी एक के संक्रमित...
बागेश्वर में आफत बनी बारिश, बादल फटने से कई क्षेत्रों में जलभराव, कई गांव में बिजली गुल
बागेश्वर जिले में आफत बनकर बरसे मेघों ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। मंगलवार को आरे के जंगल क्षेत्र में बादल फटने से पूरा क्षेत्र विकट आपदा में है। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। भारी बारिश से फसलों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। गरुड़ और कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश होने से...
उत्तराखंडः मुख्यमंत्री ने दिये सचिवालय के अनुभागों की कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य सचिवालय के अनुभागों में पत्रावलियों के निपटारे में देरी के लिये जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में मात्र स्थानान्तरण किया जाना ही काफी नहीं है। सचिवालय में पत्रावलियों का निस्तारण समय पर समयबद्धता के साथ हो, इसके लिए उन्होंने लोक...
खंडूरी की घोषणाओं को गडकरी करेंगे पूरा: प्रदेश के सभी सिंगल लेन एमएच होंगे डबल लेन
ऑल वेदर रोड वह प्रोजेक्ट है जिसके बारे में पूरे उत्तराखंड और देश वासियों को पता है, लेकिन अगले 5 सालों में उत्तराखंड के उन नेशनल हाईवे की भी तस्वीर बदलने जा रही है,जो अभी तक सिंगल लेन हैं। ये सभी हाईवे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के केंद्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री रहते हुए घोषित हुए...
सड़क के अभाव में घायल महिला को 6 किमी दूर स्वास्थ्य केंद्र तक पालकी से पहुंचाया
(नई टिहरी), थत्युड़ ब्लाक के भुस्ती गांव में अतिवृष्टि के कारण आज सुबह महेंद्र सिंह का मकान ढह गया। दीवार ढहने से उनकी पत्नी विमला देवी के पैर पर चोट आई। गांव के लिए सड़क मार्ग न होने के कारण ग्रामीणों ने महिला को डंडों की पालकी बनाकर 6 किमी की पैदल दूरी नाप कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंजगांव...
बागेश्वर में बारिश से सरयू और गोमती उफान पर, जनजीवन प्रभावित
(बागेश्वर) जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। रविवार की रात से सोमवार सुबह तक पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई। कपकोट में मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले की एक दर्जन से अधिक सड़कों पर यातयात ठप है। बारिश से लोगों के मकान के आंगन व दीवारें गिर गई। खेतों में मलबा...


























































