चारधाम यात्रियों को अब कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं
उत्तराखंड में बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के लैब से प्रमाणित कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद देवस्थानम् बोर्ड ने भी अब चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों के लिए भी कोरोना जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अब चारधाम की यात्रा पर आने वाले दूसरे...
40 सालों का इन्तजार खत्म, रक्षा मंत्री ने आईएमए में 2 अंडरपास का किया वर्चुअल शिलान्यास
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी परिसर (आईएमए) में 44.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्रमश 354.45 मीटर तथा 407.34 मीटर लम्बे दो अंडरपास का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री सहित शासन के उच्चाधिकारी रहे मौजूद
कुल लागत 44.21 करोड़, दो साल में बनकर होंगे तैयार
इस अवसर पर रक्षा...
अब उत्तराखंड से दूसरे राज्यों को जा सकेंगे सार्वजनिक वाहन, सशर्त अनुमति मिली
उत्तराखंड सरकार ने एक जिले से दूसरे जिले तथा एक राज्य से दूसरे राज्य में सार्वजनिक वाहनों के संचालन की सशर्त अनुमति प्रदान कर दी। रोडवेज बसों के लिए सम्बन्धित राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल प्रभाव से इजाजत दी गई है। राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस बारे में आज विधिवत नई मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी)...
उत्तराखंडः सीएम हेल्पलाइन पर 30 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा करीब डेढ़ साल पहले स्थापित की गई सीएम हेल्पलाइन 1905 पर 30 हजार से अधिक शिकायतों काे संतोषजनक तरीके से निपटाया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने 23 फरवरी, 2019 को जनता की सहूलियत के लिए सीएम हेल्पलाइन 1905 का देहरादून में उद्घाटन किया था। इसका मकसद यह था कि जनता को अपनी समस्याओं के...
उत्तराखंड: कोविड अस्पताल से तीन कैदी फरार
मेडिकल कालेज रुद्रपुर स्थित कोविड-19 अस्पताल से शुक्रवार रात तीन कैदी फरार हो गए। तीनों सेंट्रल जेल सितारगंज में बंद थे। कोरोना पॉजिटव होने के कारण तीनों को कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था।
पुलिस के मुताबिक बजांग (नेपाल )निवासी 31 वर्षीय देवेंद्र धानक उर्फ दीपक सेंट्रल जेल सितारगंज में एनडीपीएस मामले में 10 साल की सजा काट रहा था...
उत्तराखंड सरकार को संकट में डाल रहे भाजपा विधायक पूरण फर्त्याल को पार्टी ने थमाया नोटिस
लोहाघाट से भाजपा विधायक पूरण फर्त्याल को पार्टी ने शनिवार को अनुशासनहीनता के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उनसे इस नोटिस का एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस कारण बताओ नोटिस में कहा गया है, "आपके द्वारा समय-समय पर सरकार एवं संगठन के विरुद्ध...
चमोली के पर्यटक स्थलों को सरकार की मेहरबानी का इंतजार
विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर चमोली जिले के गुमनाम पर्यटन स्थल सरकार की राह निहार रहे हैं। अगर इन पर्यटन स्थलों को पहचान मिल सके तो स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मुहैया हो सकता है। पलायन भी काफी हद तक रुक सकता है। ट्रैकिंग और होटल व्यवसायी विमल मलासी, अतुल शाह, हीरा सिंह गढ़वाली और राहुल...
उत्तराखंड में कोरोना की सभी पाबंदियां ख्त्म, पर्यटकों का इन्तजार
उत्तराखंड में कोविड 19 को लेकर सभी बाध्यता समाप्त कर दी गयी हैं। अब देश के किसी भी कोने से लोग उत्तराखंड घूमने आ सकते हैं। अब पर्यटकों के लिये सभी शर्तें खत्म कर दी गयी है। उत्तराखंड में कोविड के चलते पर्यटन व्यवसाय की रफ्तार रुक सी गई है। इसके कारण सरकार को ये कदम उठाना पड़ा और...
उत्तराखंडः आईएएस अधिकारी वी. षणमुगम के अपहरण की आशंका, मंत्री ने एसएसपी से की शिकायत
उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी वी. षणमुगम के अपहरण की आशंका व्यक्त की गई है। राज्य की महिला एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने एसएसपी को पत्र लिखकर उनके अपहरण की आशंका व्यक्त की है।
मंत्री ने देहरादून के एसएसपी को लिखे पत्र में कहा है कि वी. षणमुगम मौजूदा समय में उनके विभाग में अपर सचिव एवं निदेशक के...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का 55 दिन में 530 सैलानियों ने किया दीदार
विश्व धरोहर फूलों की घाटी कोरोना काल में भी गुलजार है। 55 दिन में 530 देशी-विदेशी पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया है। हर साल 1 जून को खुलने वाली फूलों की घाटी को इस बार कोरोना की वजह से 1 अगस्त को खोला गया। आमतौर पर 15 अगस्त के बाद फूल मुरझाने लगते हैं। मगर सैलानियों...



























































