रोडवेज का 78.68 करोड़ रुपया का भुगतान अभी तक क्यों नही कियाः हाईकोर्ट
नैनीताल हाईकोर्ट ने रोडवेज कर्मचारी यूनियन की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के रिकॉल प्रार्थना पत्र को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा है कि अभी तक पूर्व के आदेश का पालन क्यों नही किया गया। कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर 27.3 करोड़ रुपये उत्तराखड रोडवेज को भुगतान करने को कहा है।...
अधिकारियों की मनमानी रोकना जरूरी: रेखा आर्य
उत्तराखंड शासन में दो महिला अधिकारियों के विभागों में फेरबदल पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस पर महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि अधिकारियों की मनमानी रोकने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं। रेखा आर्य ने शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल सामान्य प्रक्रिया है। शासन ने आईएएस वंदना को रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी पद...
उत्तराखंड में शिफ्ट होने पर नीलम कटारा को सुरक्षा देने को लेकर केंद्र को नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा के उत्तराखंड में शिफ्ट होने पर सुरक्षा देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस विभू बाखरु की बेंच ने कहा कि जब नीलम कटारा को दिल्ली में सुरक्षा मिली हुई है तो उन्हें उत्तराखंड में भी सुरक्षा मिलनी चाहिए।...
एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित होगा कर्णप्रयाग का वेनीताल
चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लाक के वेनीताल को सरकार और पर्यटन विभाग एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा हैं। पर्यटन विभाग ने इस काम की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपते हुए पांच करोड़ की डीपीआर शासन के लिए भेजी है।
पर्यटन विभाग ने शासन को भेजा पांच करोड़ का प्रस्ताव
एस्ट्रोनॉमी में...
विधायक के पत्र से गरमाई भाजपा की आंतरिक राजनीति
भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए एक महिला द्वारा दिये गये बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है, जिससे पार्टी की आंतरिक राजनीति तेज हो गई है।
उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्य बनी इन्दु बाला ने अपने...
कैसा होगा कुंभ का स्वरूप, तय करेगी कोरोना की स्थिति: मदन कौशिक
आगामी कुंभ की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं लेकिन कोरोना दिव्य व भव्य कुंभ के आयोजन में बाधा बना हुआ है। कोरोना की गति के साथ ही कुंभ के आयोजन का भविष्य तय होगा। कुंभ के आयोजन में अब थोड़ा ही समय शेष रह गया है। कुंभ की तैयारियों के लिए तथा कुंभ के स्वरूप को लेकर...
हाई कोर्ट ने उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को किया सस्पेंड
उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार को होई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है। हाईकोर्ट ने मारपीट करने और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेते हुए यह कार्यवाही की। साथ ही उन्हें बागेश्वर जिले में अटैच कर दिया है। राज्य में जज को सस्पेंड करने का यह दूसरा मामला है।
हाल ही में हाई...
उत्तराखंड कैबिनेटः पंतनगर एयरपोर्ट को 1072 एकड़ जमीन मुफ्त देगी सरकार
उत्तराखंड सरकार ऊधम सिंह नगर में पंतनगर एयरपोर्ट को 1072 एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध करायेगी। इसके अलावा डोईवाला सीपैट को 30 वर्ष की लीज पर जमीन मुफ्त दी जायेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने...
हेली कंपनियों की मनमानी से श्रद्धालु परेशान
हेली कम्पनियों की मनमानी से कई श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन के बिना मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार हेली कंपनियां यात्रियों को सुविधा देने का दावा जो करती हैं, धरातल पर वह नजर नहीं आ रहा है।
देवप्रयाग से केदारनाथ यात्रा पर गई वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य मंत्री स्वर्गीय ज्ञान सिंह नेगी की पुत्री रजनी रावत...
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बुधवार को हुए बंद
पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट बुधवार को शुभ लग्नानुसार साढ़े ग्यारह बजे शीतकाल के लिए पौराणिक परम्पराओं व रीति-रिवाजों के अनुसार बन्द कर दिये गये। कपाट बन्द करने के लिए देवस्थानम् बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी की और कपाट बन्द होने के पावन अवसर पर शिरकत करने वाले श्रद्धालु भगवान तुंगनाथ...


























































