Page 321

विधायक के पत्र से गरमाई भाजपा की आंतरिक राजनीति

भाजपा
भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए एक महिला द्वारा दिये गये बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है, जिससे पार्टी की आंतरिक राजनीति तेज हो गई है। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्य बनी इन्दु बाला ने अपने...

कैसा होगा कुंभ का स्वरूप, तय करेगी कोरोना की स्थिति: मदन कौशिक

कुंभ
आगामी कुंभ की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं लेकिन कोरोना दिव्य व भव्य कुंभ के आयोजन में बाधा बना हुआ है। कोरोना की गति के साथ ही कुंभ के आयोजन का भविष्य तय होगा। कुंभ के आयोजन में अब थोड़ा ही समय शेष रह गया है। कुंभ की तैयारियों के लिए तथा कुंभ के स्वरूप को लेकर...

हाई कोर्ट ने उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को किया सस्पेंड

उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार को होई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है। हाईकोर्ट ने मारपीट करने और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेते हुए यह कार्यवाही की। साथ ही उन्हें बागेश्वर जिले में अटैच कर दिया है। राज्य में जज को सस्पेंड करने का यह दूसरा मामला है। हाल ही में हाई...

उत्तराखंड कैबिनेटः पंतनगर एयरपोर्ट को 1072 एकड़ जमीन मुफ्त देगी सरकार

एयरपोर्ट
उत्तराखंड सरकार ऊधम सिंह नगर में पंतनगर एयरपोर्ट को 1072 एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध करायेगी। इसके अलावा डोईवाला सीपैट को 30 वर्ष की लीज पर जमीन मुफ्त दी जायेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने...

हेली कंपनियों की मनमानी से श्रद्धालु परेशान

हेली
हेली कम्पनियों की मनमानी से कई श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन के बिना मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार हेली कंपनियां यात्रियों को सुविधा देने का दावा जो करती हैं, धरातल पर वह नजर नहीं आ रहा है। देवप्रयाग से केदारनाथ यात्रा पर गई वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य मंत्री स्वर्गीय ज्ञान सिंह नेगी की पुत्री रजनी रावत...

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बुधवार को हुए बंद

तुंगनाथ
पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट बुधवार को शुभ लग्नानुसार साढ़े ग्यारह बजे शीतकाल के लिए पौराणिक परम्पराओं व रीति-रिवाजों के अनुसार बन्द कर दिये गये। कपाट बन्द करने के लिए देवस्थानम् बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी की और कपाट बन्द होने के पावन अवसर पर शिरकत करने वाले श्रद्धालु भगवान तुंगनाथ...

फेस्टिवल सीजन में कोरोना का भय गायब

कोरोना
त्योहारों के मौसम में बाजार में बढ़ती भीड़ से कोरोना काल के निर्देश तार-तार हो रहे हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कम से कम तो ऐसा ही दिख रहा है। त्योहारों के कारण लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है, जिसके चलते बाजार में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बाजार में इस तरह भीड़ दिखी जिससे यह...

देहरादून में खुले स्कूल, पहले दिन 10 फीसदी बच्चे पहुंचे

स्कूल
कोरोना काल के सात माह के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को 10 वीं और 12 वीं के स्कूल खुल गए। सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति  करीब 10 फीसद रही। स्कूलों के मुख्य गेट पर बच्चों का तापमान मापा गया। शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को मास्क के साथ प्रवेश करने...

उत्तराखंड: आप से कितने नजदीक, कितने दूर हरक

हरक सिंह रावत
करीब 30 साल से उत्तराखंड की सियासत में सक्रिय कैबिनेट मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत 31 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया हैं। इस बार उनका जन्मदिन उन स्थितियों के बीच आया है, जब भाजपा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उनके रिश्ते असहजता से भरे दिख रहे हैं। उनके अगले पाॅलिटिकल मूव पर सबकी नजरें हैं। उत्तराखंड में...

युवक ने साइकिल से शुरू की भारत के आखिरी गांव माणा से कन्याकुमारी तक की यात्रा

माणा
उत्तराखंड के बामणी गांव बदरीनाथ (पांडुकेश्वर) के जांबाज सोमेश पंवार (26) ने साइकिल से स्वच्छ हिमालय, फिटनेस और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए भारत के अंतिम गांव माणा से कन्याकुमारी तक की यात्रा शुरू की है। रविवार को माणा में बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने मंत्रोच्चार के साथ सोमेश पंवार को रवाना किया। सोमेश माणा से...