निशंक की फटकार के बाद डीएम ने रोड़ी क्षेत्र में कृतिम घास बिछाने पर रोक लगाई
हरकी पौड़ी के सौंदर्यकरण के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सीएसआर फंड से दिए गए 35 करोड़ रुपये को हरकी पौड़ी से अलग रोड़ी बेलवाला मैदान में कृत्रिम घास लगाने व शौचालय निर्माण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की नाराजगी के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार को जिलाधिकारी...
भारतीय सेना को मिले 325 युवा सैन्य अफसर
सर्द हवाओं के बीच बारिश की फुहारें भी भारतीय सेना के युवा ऑफिसर्स का हौसला नहीं डगमगा सकीं। ‘भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम’, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक...
मौसम का मिजाज बदला, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरकीदून, हर्षिल में गिरी बर्फ
मौसम की तीसरी बर्फबारी से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को तेज धूप से परेशान लोगों ने राहत महसूस की है। शुक्रवार दोपहर बाद यहां मौसम ने अचानक करवट ली। कुछ ही देर में आसमान बादलों से घिर गया। रातभर बादल छाये रहे। शनिवार तड़के बादलों की गरज के साथ बारिश शुरू हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री, हरकीदून और हर्षिल...
कमाल: दस करोड़ में कर दिया हरकी पैड़ी का सौदर्यकरण
केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की कोशिश से हरकी पैड़ी के सौंदर्यकरण के लिए आईओएलसी से जारी 35 करोड़ रुपये में से सिर्फ 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सौंदर्यकरण का जिम्मा वेब कोस कंपनी को दिया गया। कंपनी ने नमामि गंगे के माध्यम से डीपीआर तैयार कराई। बावजूद इसके यह काम यूपी सिंचाई विभाग की शाखा यूपीडीसीसी को सौंप दिया...
उत्तराखंडः पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोविड जीवन बीमा पॉलिसी जरूरीः महाराज
'कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण देश-विदेश के पर्यटकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बड़ी कमी आई है। ऐसे में पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कोविड बीमा पॉलिसी लानी जरूरी है, जिससे देश-विदेश के पर्यटक पुनः भारत का रुख कर सकें।' प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल...
संसद का नया भवन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का गवाह बनेगा : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को संसद के नए भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने भूमिपूजन किया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी, प्रहलाद जोशी सहित 300 से ज्यादा मेहमान मौजूद रहे।
-लोकतंत्र जीवन मूल्य है, जीवन पद्धति है, राष्ट्र जीवन की आत्मा है
-भारत का लोकतंत्र सदियों के अनुभव से विकसित हुई व्यवस्था है
- संसद के नए भवन...
स्मृति शेष: मंगलेश डबराल, दे गए पहाड़ को लालटेन
देवभूमि उत्तराखंड में जन्मे मंगलेश डबराल विश्व साहित्य को अपनी अनमोल कृतियां दे गए। पहाड़ पर लालटेन-उनका कविता संग्रह उनके जन्मभूमि प्रेम के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है। उनके निधन पर विश्व के कवियों को आभासी मंच प्रदान करने वाले पोर्टल कविता कोश का ट्वीट मंगलेश डबराल को समझने के लिए मुकम्मल है-
'मंगलेश डबराल केवल एक कवि नहीं, भारतीय साहित्य के...
उत्तराखंड में पहले चरण में 20 प्रतिशत लोगों को लगेंगे कोरोना के टीके
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को कोरोना टीका समेत कई प्रकरणों पर महत्वपूर्ण चर्चा कर 29 बिन्दुओं में से 27 पर अपनी मोहर लगा दी । सचिवालय में बुधवार को मंत्रिमंडल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने दी।
उन्होंने बताया कि कोविड को लेकर...
हरकी पैड़ी के गंगा मंदिर की छत का 25 साल बाद हो रहा निर्माण
पिछले 25 साल से जिस मंदिर का मामला कोर्ट -कचहरी के चक्कर काट रहा था और जिस मंदिर की वजह से हरिद्वार हरकी पैड़ी की सुंदरता अधूरी थी, वह अधूरा मंदिर अब बनकर तैयार हो रहा है। राजा मानसिंह की छतरी के नाम से प्रसिद्ध हरिद्वार के ब्रह्मकुंड के बीचों-बीच स्थित गंगा मंदिर अब अपने नए स्वरूप में आ...
नैनीताल, मसूरी के प्रवेश द्वारों पर हो कोरोना की जांच: हाईकोर्ट
नैनीताल हाईकोर्ट ने कोरोना एकांतवास केंद्रों की बदहाली पर दायर जनहित याचिकाओं की बुधवार को सुनवाई की। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिए कि नैनीताल और मसूरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए दोनों शहरों के प्रवेश द्वार पर उनकी कोरोना जांच की जाए। कुंभ मेले के संबंध में राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया ...


























































