मौसम का मिजाज बदला, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरकीदून, हर्षिल में गिरी बर्फ

0
486
मौसम
मौसम की तीसरी बर्फबारी से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को तेज धूप से परेशान लोगों ने राहत महसूस की है। शुक्रवार दोपहर बाद यहां मौसम ने अचानक करवट ली। कुछ ही देर में आसमान बादलों से घिर गया। रातभर बादल छाये रहे। शनिवार तड़के बादलों की गरज के साथ बारिश शुरू हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री, हरकीदून और हर्षिल में भारी बर्फबारी हुई है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में जारी बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बारिश से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। वनों में भड़की आग बुझ गई। मौसम के बदले मिजाज से वन विभाग ने राहत की सांस ली है।बर्फबारी से पूरा जिला सर्द हवाओं की चपेट में है। गंगोत्री, हर्षिल, दयारा, चौरंगी, यमुनोत्री, खरसाली, सरबडियार, हरकीदून और मोरी की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। उत्तरकाशी, डुंडा, चिन्यालीसौड, बड़कोट, पुरोला और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल बारिश थमी नहीं है।